Begin typing your search...

16 डबल सेंचुरी, 199 शतक और 233 फिफ्टी! कौन है यह खिलाड़ी, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

क्रिकेट इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड बने, लेकिन इंग्लैंड के महान बल्लेबाज Sir Jack Hobbs के बनाए रिकॉर्ड को आज भी अटूट माना जाता है. हॉब्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 61,760 रन और 199 शतक बनाए, जो आधुनिक क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुमकिन है.

Sir Jack Hobbs: The Cricketer Whose 199-Century Record Still Looks Untouchable
X

Sir Jack Hobbs

( Image Source:  instagram.com/aakaashvaaan )

Sir Jack Hobbs First Class Cricket Records: क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनते हैं, कई रिकॉर्ड टूटते हैं... लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जिन्हें तोड़ना नामुमकिन लगता है. आज हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात करने जा रहे हैं, जिनके नाम ऐसा रिकॉर्ड हैं, जिसे सोचना भी आज के दौर के खिलाड़ियों के लिए बहुत दूर की बात है. इस शख्स का नाम है- सर जैक होब्स.

सर जैक होब्स महज 1 शतक से सेंचुरी की 'डबल सेंचुरी' लगाने से चूक गए. उनके नाम 199 शतक, 273 अर्धशतक और 16 दोहरा शतक है. यह कारनामा उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किया है.

कौन थे सर जैक होब्स?

सर जैक हॉब्स (Sir Jack Hobbs) को 'द मास्टर' (The Master) भी कहा जाता है. वे क्रिकेट इतिहास के सबसे महान और सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. वे क्रिकेट के खेल में नाइटहुड (सर की उपाधि) पाने वाले दुनिया के पहले पेशेवर क्रिकेटर थे. जैक हॉब्स का जन्म 16 दिसंबर 1882 को कैंब्रिज, इंग्लैंड में हुआ था, 21 दिसंबर 1963 को 81 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था

जैक हॉब्स के वे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना नामुमकिन है

  • क्रिकेट के कुछ ऐसे रिकॉर्ड सर जैक हॉब्स के नाम हैं, जिन्हें आधुनिक क्रिकेट के दौर में तोड़ना पूरी तरह से नामुमकिन माना जाता है.
  • फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में जैक हॉब्स ने अपने करियर में रिकॉर्ड 61,760 फर्स्ट-क्लास रन बनाए हैं. आज के समय में कोई भी खिलाड़ी इतने घरेलू मैच नहीं खेलता, इसलिए यह रिकॉर्ड टूटना नामुकिन है.
  • जैक हॉब्स के नाम फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (199) का रिकॉर्ड है. हॉब्स ने अपने पूरे करियर में 199 प्रथम श्रेणी शतक जड़े हैं (कुछ आंकड़ों में इसे 197 भी माना जाता है). यह क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.
  • सर जैक हॉब्स के नाम फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 199 शतक और 273 अर्धशतक सहित कुल 472 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड है. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 316 रन है.
  • जैक हॉब्स ने ने 1928-29 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 साल 82 दिन की उम्र में टेस्ट शतक बनाया था, जो आज भी एक अटूट टेस्ट रिकॉर्ड है.
  • हॉब्स ने अपने करियर के आधे से ज्यादा शतक 40 साल की उम्र पार करने के बाद लगाए, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में 40 की उम्र के बाद रिकॉर्ड 2,440 रन और 8 शतक शामिल हैं.

डोमेस्टिक और इंटरनेशनल करियर कैसा रहा?

  • सर जैक हॉब्स का क्रिकेट करियर लगभग 29 साल लंबा (1905 से 1934) रहा. वे एक बेहद तकनीकी और परिस्थितियों के अनुसार खेलने वाले सलामी बल्लेबाज थे.
  • फर्स्ट-क्लास (घरेलू) करियर: घरेलू स्तर पर हॉब्स ने मुख्य रूप से सरे (Surrey) काउंटी टीम के लिए खेला. उन्होंने 22 साल की उम्र में साल 1905 में डेब्यू किया और 52 साल की उम्र तक खेलते रहे. यदि उनके करियर के बीच में प्रथम विश्व युद्ध (6 साल) न आया होता, तो उनके आंकड़े और भी विशाल होते. उन्होंने 1325 मैचों में 50.70 की औसत से 61760 रन बनाए
  • इंटरनेशनल (टेस्ट) करियर: इंटरनेशनल स्तर पर उन्होंने इंग्लैंड के लिए 1908 से 1930 के बीच 61 टेस्ट मैच खेले. जब वे रिटायर हुए, तो वे टेस्ट इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में उनका प्रदर्शन ऐतिहासिक था, जहां उन्होंने 12 शतक लगाए थे.

सर जैक हॉब्स के करियर आंकड़े (Career Statistics)

फॉर्मेट

मैच

पारीकुल रनबल्लेबाजी औसतशतकअर्धशतकसर्वोच्च स्कोर
टेस्ट क्रिकेट61102

5,410

56.94

15

28211
फर्स्ट क्लास8341325

61,760

50.70

199273316

सर जैक हॉब्स पार्ट-टाइम मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते थे. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनके नाम 108 विकेट भी दर्ज हैं.

स्टेट मिरर स्पेशलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख