IND vs PAK: 'गड़बड़ का अंदाजा था, मैच रेफरी मुझे एक तरफ...', हैंडशेक विवाद पर Salman Ali Agha ने फिर छेड़ी बहस- देखें VIDEO
पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने IND vs PAK मैच में हैंडशेक विवाद को लेकर फिर से बयान देकर नई बहस छेड़ दी है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
IND vs PAK match handshake controversy
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते क्रिकेट मैदान पर भी खराब होते दिखे. जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मैदान पर पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया. ये हाथ न मिलाने का सिलसिला एशिया कप 2025 से शुरू हुआ. जिसको लेकर पाकिस्तान को खूब मिर्ची भी लगी थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी यही सिलसिला जारी रहा.
हालांकि इसको लेकर सोशल मीडिया से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स के बीच तक काफी चर्चा देखने को मिली थी. वहीं अब पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने इस विवाद को लेकर फिर से बयान देकर नई बहस छेड़ दी है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
क्या बोले सलमान आगा?
ARY पॉडकास्ट पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच में हैंडशेक विवाद को लेकर सलमान अली आगा ने कहा "मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी शूट हुआ था और वहां भी हाथ मिलाया गया था. इसलिए जब मैं टॉस के लिए जा रहा था, तो मैं बिल्कुल सामान्य था. जाहिर है, मुझे अंदाजा था कि कुछ गड़बड़ होगी. जब मैं टॉस के लिए गया, तो मैच रेफरी मुझे एक तरफ ले गए और बोले दोस्त, इस तरह हाथ नहीं मिलाया जाएगा, इसलिए कृपया ध्यान रखें. मैंने कहा कि मुझे भी हाथ मिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं है."
आगे सलमान आगा ने कहा "उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि हाथ नहीं मिलाया जाएगा और उसके बाद मैच खत्म हो गया. हम हार गए और हम हाथ मिलाने के लिए उनके पवेलियन की ओर जा रहे थे. फिर भी उन्होंने हाथ नहीं मिलाया."
वीडियो पर यूजर्स क्या कर रहे कमेंट?
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा "पाकिस्तानी एजेंडा बदलना बखूबी जानते हैं, हाल ही में वे भारत से 4-5 मैच हार गए और फिर भी हाथ मिलाने की बात कर रहे हैं... वाह!" दूसरे यूजर ने लिखा "सलमान अली आगा से असली सवाल यह पूछा जाना चाहिए कि कप्तान के रूप में 6 महीने के भीतर भारत से लगातार चार हार क्यों मिलीं, न कि हाथ मिलाने जैसे मामूली मुद्दे पर."
वहीं तीसरे यूजर ने लिखा "भारतीय जिहादियों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हाथ क्यों मिलाएंगे? अशरफ 'ऑपरेशन सिंदूर' का मीम शेयर करके भारतीय महिलाओं का मज़ाक उड़ा रहा था, बाकी लोग पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए नागरिकों पर गर्व महसूस कर रहे होंगे."




