Begin typing your search...

बृहस्पति का असर या किस्मत का खेल, क्या सच में भाग्यशाली होते हैं मूलांक 3 वाले? रजनीकांत-करीना-छेत्री का भी है ये नंबर

मूलांक 3 को बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है.रजनीकांत, करीना कपूर खान, गोविंदा, सुनील छेत्री और जमशेदजी टाटा जैसे नाम इस बात को और दिलचस्प बना देते हैं कि क्या सच में मूलांक 3 सफलता का संकेत है.

बृहस्पति का असर या किस्मत का खेल, क्या सच में भाग्यशाली होते हैं मूलांक 3 वाले? रजनीकांत-करीना-छेत्री का भी है ये नंबर
X
( Image Source:  instagram-@kareenakapoorkhan, @chetri_sunil11, @thalaivar.fanboy )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 2 May 2026 2:53 PM IST

अंक ज्योतिष में मूलांक 3 को बेहद खास और प्रभावशाली माना जाता है. कहा जाता है कि इस नंबर पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है, जो ज्ञान, भाग्य और सफलता का प्रतीक है. यही वजह है कि कई बार लोग इसे लकी नंबर यानी भाग्यशाली अंक के रूप में भी देखते हैं.

दिलचस्प बात यह है कि रजनीकांत, करीना कपूर खान और सुनील छेत्री जैसे मशहूर नाम भी इसी मूलांक के हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में मूलांक 3 वाले लोग ज्यादा भाग्यशाली होते हैं या यह सिर्फ एक मान्यता है?

क्या होता है मूलांक 3?

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर जो अंतिम एकल अंक आता है, वही उसका मूलांक होता है. उदाहरण के लिए, 12 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1+2 = 3 होता है. इसी तरह 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक भी 3 बनता है. मूलांक 3 को बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है, जिसे ज्ञान, भाग्य, शिक्षा और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है.

मूलांक 3 वाले लोगों की खासियत

माना जाता है कि इस मूलांक के लोग बेहद आत्मविश्वासी, समझदार और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. इनमें सीखने की क्षमता तेज होती है और ये अपने विचारों को साफ तरीके से व्यक्त करते हैं. ऐसे लोग आमतौर पर रचनात्मक, मेहनती और बड़े सपने देखने वाले होते हैं, जो उन्हें सफलता की ओर आगे बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें :Shubh Laabh: घर की इस दिशा को साफ रखने से आप बन सकते हैं अमीर, बस रखें इन बातों का ध्यान

3 मूलांक की कमियां

मूलांक 3 वाले लोग ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे होते हैं. कई बार यही उत्साह उन्हें बिना ज्यादा सोचे बड़ी-बड़ी बातें या वादे करने के लिए प्रेरित कर देता है. उस समय उन्हें लगता है कि वे सब संभाल लेंगे, लेकिन बाद में परिस्थितियां बदलने पर परेशानी हो सकती है.

इन लोगों के अंदर नई चीजें सीखने और करने की इच्छा बहुत ज्यादा होती है. यही कारण है कि वे एक काम शुरू तो पूरे जोश से करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद उनका ध्यान दूसरी चीजों की तरफ चला जाता है. इससे कई काम अधूरे रह सकते हैं.

समाधान क्या है?

हर बात या जिम्मेदारी तुरंत स्वीकार करने के बजाय पहले सोचें कि आप उसे सही तरीके से निभा पाएंगे या नहीं. कम वादे करना और उन्हें पूरा करना ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है.

उत्साह में तुरंत हामी भरने की आदत से बचना चाहिए. किसी भी काम को स्वीकार करने से पहले समय, क्षमता और परिस्थिति को समझना जरूरी है.

क्यों सफल होते हैं मूलांक 3 के लोग?

मूलांक 3 वाले लोगों को भाग्य और मेहनत दोनों का साथ मिलता है. बृहस्पति ग्रह का प्रभाव इन्हें सही निर्णय लेने और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है. यही वजह है कि कई क्षेत्रों जैसे फिल्म, खेल, उद्योग और व्यापार में ऐसे लोग बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं. रजनीकांत, करीना कपूर खान, गोविंदा, सुनील छेत्री और जमशेदजी टाटा जैसे नाम इस बात के उदाहरण माने जाते हैं.

हालांकि अंक ज्योतिष एक मान्यता है, लेकिन यह दिलचस्प जरूर है कि कई सफल लोगों का संबंध एक ही मूलांक से जुड़ा मिलता है. मूलांक 3 को ज्ञान, नेतृत्व और सफलता का प्रतीक माना जाता है, जो इसे और भी खास बना देता है.

अगला लेख