क्यों चर्चा में Shah Rukh Khan का 14 साल पुराना वानखेड़े कांड? गलतफहमी से हुआ था बड़ा विवाद! Ex ACP ने अब बताई पूरी कहानी
केकेआर ने पहली आईपीएल ट्रॉफी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीती थी. तभी मैच के बाद विवाद इतना बढ़ गया था कि फिर बाद में शाहरुख खान को 5 साल के लिए वानखेड़े स्टेडियम में बैन कर दिया गया था.
Shah Rukh Khan Wankhede Stadium incident
आईपीएल इतिहास की सबसे चर्चित घटनाओं की जब-जब बात होती है तो बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का साल 2012 का वानखेड़े कांड याद आता है. लंबे समय तक ये मामला चर्चा में रहा था. उस वक्त कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. केकेआर ने पहली आईपीएल ट्रॉफी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीती थी.
तभी मैच के बाद विवाद इतना बढ़ गया था कि फिर बाद में शाहरुख खान को 5 साल के लिए वानखेड़े स्टेडियम में बैन कर दिया गया था. अब 14 साल के बाद पूर्व एसीपी इकबाल शेख ने इस विवाद की पूरी कहानी बताई है. उस वक्त इकबाल शेख ने ही स्थिति को संभाला था.
क्या बोले पूर्व एसीपी इकबाल शेख?
पूर्व एसीपी इकबाल शेख ने सुभोजित घोष के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान इस विवाद को याद किया. उन्होंने कहा “यह शाहरुख खान और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अधिकारियों के बीच गलतफहमी का मामला था. मैं उस क्षेत्र का एसीपी था जहां वानखेड़े स्टेडियम पड़ता है, इसलिए मैं वहां मौजूद था. जब मैं मुख्य द्वार पर पहुंचा, तो एमसीए के एक सहकर्मी ने मुझे बताया कि शाहरुख ने हंगामा कर दिया है. तब तक मैच खत्म हो चुका था, ज्यादातर लोग जा चुके थे और कुछ फ्लडलाइट्स भी बंद कर दी गई थीं.”
कैसे शुरू हुआ था विवाद?
उन्होंने बताया “शाहरुख खान और उनके साथ कुछ बच्चे एक तरफ खेल रहे थे. एक सुरक्षा गार्ड ने आपत्ति जताते हुए सीटी बजा दी, जिससे शाहरुख खान नाराज हो गए. दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और फिर एमसीए के अधिकारी भी बीच में आ गए. बहस बढ़ गई और माहौल बिगड़ने लगा, तभी मैंने हस्तक्षेप किया. मैंने स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए तुरंत शाहरुख को स्टेडियम से बाहर ले गया. मैंने उनसे सीधे कहा, 'सर, कृपया बाहर चले जाइए' वरना हालात बेवजह बिगड़ सकते थे.”
2012 में क्या हुआ था?
यह विवाद मई 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में हुए एक आईपीएल मैच के बाद सामने आया था. यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जिसमें केकेआर ने जीत हासिल की थी. मैच के बाद शाहरुख खान और एमसीए के सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई.
एमसीए ने आरोप लगाया था कि अभिनेता ने मैदान में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की और रोके जाने पर गार्ड्स के साथ बदतमीजी की. हालांकि, शाहरुख खान ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने तभी प्रतिक्रिया दी जब सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया, जिनमें उनके अपने बच्चे भी शामिल थे.
कितने साल बाद हटा बैन?
इस घटना के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख खान पर वानखेड़े स्टेडियम और एमसीए के अन्य परिसरों में प्रवेश पर पांच साल का बैन लगा दिया था. हालांकि, बाद में यह बैन तीन साल के भीतर ही हटा लिया गया, जिससे शाहरुख खान को फिर से स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति मिल गई.




