Begin typing your search...

IPL 2026: 'शांत...वो 15 साल का है..', वैभव सूर्यवंशी को आउट करना Kyle Jamieson को पड़ा भारी; क्यों हो गए ट्रोल?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर आउट हुए. काइल जैमीसन ने वैभव को आउट करने के बाद काफी एग्रेशन दिखाया जो फैंस को रास नहीं आया है.

kyle jamieson aggressive celebration vaibhav suryavanshi
X

kyle jamieson aggressive celebration vaibhav suryavanshi 

( Image Source:  X/ @Vipintiwari952, @Gill_Iss )

IPL 2026, RR vs DC: आईपीएल 2026 में 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि टीम की गेंदबाजी काफी खराब देखने को मिली. दूसरी तरफ इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी भी जल्दी आउट हो गई है.

हर बार की तरह इस बार भी 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद थी लेकिन वैभव 4 रन बनाकर काइल जैमीसन का शिकार बने. वहीं वैभव को आउट करने के बाद काइल जैमीसन ने ऐसा एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वहीं उनको वैभव के खिलाफ अपने इस सेलिब्रेशन के लिए ट्रोल भी होना पड़ रहा है.

क्यों हो रहे ट्रोल?

पारी के दूसरे ओवर में वैभव ने काइल जैमीसन की चौथी गेंद पर शानदार चौका लगाया, लेकिन अगली गेंद जैमीसन ने सटीक यॉर्कर डाली जिसका जवाब वैभव के पास नहीं था और गेंद स्टंप को जा लगी. वैभव को आउट करने के बाद जैमीसन जोर से चिल्लाए और वैभव की तरफ आंख दिखाकर एग्रेसिव सेलिब्रेशन करने लगे. उनका ये सेलिब्रेशन फैंस को पसंद नहीं आया है. जिसके बाद काइल जैमीसन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

क्या बोले यूजर्स?

एक्स पर एक पोस्ट करके APTalksCricket नाम के अकाउंट से लिखा गया कि "काइल जैमीसन... शांत हो जाओ... वो 15 साल का है.उसे विदाई देते समय थोड़ा संयम बरतो. एक बच्चे के चार अंकों से इतना परेशान होना तुम्हारे नाजुक अहंकार को दर्शाता है."

@meme_ki_diwani के अकाउंट से लिखा कि "शांत हो जाओ जैमीसन, वह सिर्फ 15 साल का है."

कितने विकेट से मिली DC को जीत?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे. राजस्थान की तरफ से कप्तान रियान पराग ने सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे.

इसके बाद दिल्ली ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा पाथुम निसांका ने 62 रन बनाए थे.

आईपीएल
अगला लेख