Noida electricity crisis: नोएडा, जिसे कभी ‘नो पावर कट ज़ोन’ के तौर पर जाना जाता था, वहां की बिजली व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में हालात बिल्कुल उलट हैं और 24 घंटे में मुश्किल से 5–6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, वो भी बार-बार ट्रिपिंग के साथ. भीषण गर्मी के बीच इस बिजली संकट ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बच्चे, बुजुर्ग और वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. कई रेजिडेंशियल सोसाइटीज़ में लिफ्ट बंद होने की वजह से बुजुर्गों के फंसने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है.