बेहद खूबसूरत और करोड़ों की मालकिन हैं Travis Head की Wife, जानिए कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी और कब शादी के बंधन में बंधे
ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका डेविस अपनी खूबसूरती, ग्लैमरस लाइफस्टाइल और बिजनेस के लिए काफी चर्चा में रहती हैं. जानिए दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और कब शादी के बंधन में बंधे..
Travis Head अपनी वाइफ Jessica के साथ
Who Is Travis Head’s Wife Jessica Davies: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस समय सुर्खियों में हैं, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने उनसे हाथ नहीं मिलाया था. इस मैच में हेड ने 16 गेंद में 26 रन बनाते हुए रजत पाटीदार का विकेट भी चटकाया था... इस बीच फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि हेड की पत्नी का क्या नाम है, दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और क्या दोनों की कोई संतान भी हैं... आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं...
ट्रेविस हेड की पत्नी का नाम जेसिका डेविस (Jessica Davies) है. शादी के बाद उनका नाम जेसिका हेड हो गया. जेसिका ने अपनी शुरुआती स्कूल की पढ़ाई एडिलेड के ट्रिनिटी कॉलेज (Trinity College, Gawler) से की, जहां उनकी मुलाकात पहली बार ट्रेविस हेड से हुई थी. इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स (University of South Wales) से समाजशास्त्र (Sociology) में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री पूरी की.
क्या करती हैं Travis Head की पत्नी Jessica?
Travis Head की पत्नी Jessica एक सफल मॉडल और बिजनेस टायकून / एंटरप्रेन्योर हैं. वे सिडनी और कैनबरा जैसे शहरों में कई आलीशान रेस्टोरेंट्स और होटलों की मालकिन हैं.
कब हुई Travis Head और Jessica की शादी?
Travis Head और Jessica की शादी ने मार्च 2021 में सगाई की थी, जिसके बाद 15 अप्रैल 2023 को एडिलेड में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधे. उनके दो बच्चे हैं. बेटी मिला पेज हेड (Milla Paige Head का जन्म सितंबर 2022 में हुआ, जबकि बेटे हैरिसन जॉर्ज हेड (Harrison George Head का जन्म नवंबर 2024 में हुआ.
ट्रेविस हेड के साथ जेसिका कब-कब आईं नजर?
- जेसिका को अक्सर ट्रेविस हेड का 'लेडी लक' कहा जाता है, क्योंकि वे मैदान पर हेड की सबसे बड़ी चीयरलीडर बनकर उनका हौसला बढ़ाती हैं.
- भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान जेसिका अपनी बेटी मिला के साथ लगातार ट्रेविस हेड को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंच रही थीं. फाइनल मैच में हेड की मैच जिताऊ शतकीय पारी के बाद उन्होंने मैदान पर आकर जीत का जश्न मनाया था.
- इसके अलावा, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भी भारत के खिलाफ ट्रेविस हेड के शानदार शतक और ऐतिहासिक जीत के बाद जेसिका मैदान पर हेड के साथ ट्रॉफी थामे नजर आई थीं.
- वहीं, आईपीएल मैचों के दौरान जेसिका अक्सर हैदराबाद टीम की जर्सी पहनकर स्टैंड्स में नजर आती हैं. उन्हें अपनी बेटी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद को चीयर करते हुए कई बार कैमरों में कैद किया गया है.
- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कार समारोहों (Allan Border Medal) के रेड कारपेट पर जेसिका अपने ग्लैमरस अंदाज में ट्रेविस हेड के साथ हर साल सुर्खियां बटोरती हैं. मैच दौरों के दौरान दोनों को अक्सर हैदराबाद, सिडनी और एडिलेड एयरपोर्ट्स पर बच्चों के साथ ट्रैवल करते हुए स्पॉट किया जाता है.
आईपीएल (IPL) में ट्रेविस हेड का प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए ट्रेविस हेड ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे टूर्नामेंट में तहलका मचाया है. हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर आईपीएल इतिहास की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ियों में से एक बनाई है. वे पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवरों) में ही मैच का रुख बदलने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मात्र 39 गेंदों में शतक जड़कर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर ही हैदराबाद की टीम ने आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े स्कोर (287/3) का रिकॉर्ड खड़ा किया.




