Begin typing your search...

PBKS vs SRH: Abhishek Sharma ने 18 गेंद में जड़ी फिफ्टी, Travis Head के साथ मिलकर पावरप्ले में बटोरे 105 रन

IPL Powerplay Highest Score: Abhishek Sharma ने IPL 2026 में PBKS के खिलाफ मैच में 18 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. इस दौरान उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए पावरप्ले में 105 रन जोड़े.

PBKS vs SRH: Abhishek Sharma ने 18 गेंद में जड़ी फिफ्टी, Travis Head के साथ मिलकर पावरप्ले में बटोरे 105 रन
X
( Image Source:  IPL )

IPL Powerplay Highest Score, PBKS vs SRH Match: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderbad) के खिलाफ पावरप्ले में सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का बल्ला जमकर चला. दोनों 6 ओवर में 105 रन जड़ दिए. यह आईपीएल के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इसके पहले भी, दोनों स्कोर SRH के ही नाम है. अभिषेक 22 गेंद में 66 रन, जबकि हेड 15 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे.

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में अपने करियर की 10वीं फिफ्टी जड़ी. अपनी इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके लगाए. वहीं, हेड ने 1 छक्का और 5 चौके लगाए.

IPL में 1-6 ओवर में 100 प्लस स्कोर

  • 125/0 - SRH बनाम DC, दिल्ली, 2024
  • 107/0 - SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2024
  • 105/0 - SRH बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2026
  • 105/0 - KKR बनाम RCB, बेंगलुरु, 2017
  • 100/2 - CSK बनाम PBKS, मुंबई, 2014



IPL में 1-6 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के

  • 7 - सनथ जयसूर्या (MI) बनाम CSK, Mumbai WS, 2008
  • 7 - जोस बटलर (RR) बनाम DC, Delhi, 2018 (बारिश से प्रभावित मैच)
  • 7 - जॉनी बेयरस्टो (PBKS) vs RCB, ब्रेबोर्न, 2022
  • 7 - अभिषेक शर्मा (SRH) vs PBKS, मुल्लांपुर, 2026

अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में जड़े 24 रन

अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में 2 छक्के और 2 चौके जड़ते हुए कुल 24 रन बटोरे. इसमें कुल 4 वाइड शामिल है.



कितने रन बनाकर आउट हुए अभिषेक और हेड?

अभिषेक 28 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेड 23 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए. दोनों को शशांक सिंह ने एक ही ओवर में आउट किया. अभिषेक ने 8 छक्के और 5 चौके जड़े, जबकि हेड ने 1 छक्का और 5 चौके लगाए.

क्रिकेट न्‍यूजआईपीएल
अगला लेख