Begin typing your search...

हम नहीं सुधरेंगे! PSL में भी Babar Azam की Slow Batting जारी, 40 गेंद में बनाए 43 रन- फिर भी रच दिया इतिहास

Babar Azam ने PSL में 4000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया. वे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि, लाहौर कलंदर्स के खिलाफ उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल भी उठ रहे हैं.

babar azam strike rate in PSL
X

PSL में बाबर आजम की स्ट्राइक रेट पर उठ रहे सवाल

Babar Azam PSL Records: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर माने जाने वाले बाबर आजम इस समय सुर्खियों में हैं. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में खास उपलब्धि हासिल की है. बाबर ने इस लीग में 4000 रन पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि, लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी को लेकर उन पर सवाल भी उठ रहे हैं.

बाबर आजम ने पेशावर जालमी (Peshawar Zalmi) की ओर से खेलते हुए आज 40 गेंद में 43 रन बनाए. इस दौरान, उन्होंने 1 छक्का और 3 चौका लगाया. हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट महज 107.50 रहा, जो वनडे या उससे भी ज्यादा खराब है. इससे पहले, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उनकी धीमी स्ट्राइक रेट पर सवाल उठे थे, जो अब PSL में भी जारी है. उन्हें उसामा मीर ने अब्दुल्लाह शफीक के हाथों कैच आउट कराया.

इससे पहले, बाबर की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए. मोहम्मद हैरिस 18, कुशल मेंडिस 74, माइकल ब्रेसवेल 21, अब्दुल समद 2, आमेर जमाल 0 और फरहान यूसुफ ने 2 रन बनाए. इफ्तिखार अहमद 7 और सुफियान मुकीम 1 रन बनाकर आउट हुए. लाहौर कलंदर्स की ओर से कप्तान शाहीन अफरीदी ने 3 और मुस्तफिजुर रहमान ने 2 विकेट लिए, जबकि उबैद शाह और उसामा मीर को एक-एक विकेट मिला.

बाबर आजम का कैसा रहा PSL में सफर?

बाबर आजम ने 2016 में इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से खेलते हुए पीएसएल में डेब्यू किया. इसके बाद 2017 में वे कराची किंग्स में चले गए. उन्होंने 2020 में लीग में सबसे ज्यादा 473 रन बनाए, जिससे उनकी टीम ने खिताब भी जीता. वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए.

बाबर का शानदार प्रदर्शन यही नहीं रुका, वे 2021 में भी PSL के टॉप स्कोरर रहे. इसके बाद 2023 में वे पेशावर जालमी की टीम में शामिल हो गए. बाबर 2024 में लीग में सबसे ज्यादा रन (569) बनाने वाले बल्लेबाज रहे. अब वे 2026 में इस लीग में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए.

बाबर आजमपीएसएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख