Begin typing your search...

कैसे चल रहा है Pakistan Cricket? सिर्फ इसलिए 'अनफिट' Babar Azam को T20 वर्ल्ड कप खिला दिया

PCB के मेडिकल पैनल को संदेह है कि टी20 विश्व कप 2026 में चयनित सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमां पूरी तरह से फिट नहीं थे. जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

Babar Azam unfit play t20 world cup 2026
X

Babar Azam

( Image Source:  X/ @ccricket713 )

पाकिस्तान क्रिकेट अक्सर विवादों में घिरा रहता है. टीम प्रदर्शन से कम लेकिन विवादों से ज्यादा ध्यान खींचती है. इस बीच अब सीनियर खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. PCB के मेडिकल पैनल को संदेह है कि टी20 विश्व कप 2026 में चयनित सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमां पूरी तरह से फिट नहीं थे.

सूत्रों के अनुसार, बाबर आजम और फखर जमान की चोटों की गंभीरता चयन के समय पूरी तरह से सामने नहीं आई थी. बोर्ड ने इस मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की है, जिसमें खेल फिजियोथेरेपी और चिकित्सा निदेशक डॉ. जावेद मुगल शामिल हैं.

क्या थी मेडिकल पैनल की चिंता?

पीसीबी के करीबी सूत्रों ने बताया कि ब्रिटेन स्थित डॉ. जावेद मुगल ने विश्व कप के बाद दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस जांच के दौरान गंभीर चिंता जताई. बाबर ने हैमस्ट्रिंग की चोट का हवाला देते हुए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में खेलने से इनकार किया, वहीं फखर भी इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे थे. सूत्र ने कहा, "जब बाबर की जांच की गई तो पता चला कि उनकी चोट शुरुआती अनुमान से कहीं अधिक गंभीर थी. फखर भी महीनों से इसी समस्या से जूझ रहा था."

किसने दी थी खेलने की अनुमति?

राष्ट्रीय चयन समिति ने मेडिकल पैनल को बताया कि बाबर और फखर को विश्व कप टीम में शामिल करने की अनुमति पाकिस्तान टीम के फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डीकन ने दी थी. हालांकि, आरोपों के अनुसार, डीकन ने पहले भी घनिष्ठ संबंधों के कारण मामूली चोटों वाले खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी थी.

कैसी है बाबर और फखर की फिटनेस?

फिलहाल बाबर आजम राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में मेडिकल पैनल की देखरेख में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर ज़ल्मी की कप्तानी करते हुए मैदान में उतरेंगे. पीएसएल 26 मार्च से शुरू हो रहा है. फखर ने हाल ही में नेशनल टी20 कप के एक मैच में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया पर बताया कि वे अब टी20 टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट हैं. हालांकि बांग्लादेश दौरे के दौरान दोनों खिलाड़ियों को चोट की वजह से टीम से बाहर किया गया था.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख