IPL इतिहास की वो अभागी टीम, सबसे ज्यादा कप्तान बदलकर भी नहीं जीत पाई ट्रॉफी; क्या इस बार खुलेगा खाता?
पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास में एकमात्र ऐसी टीम है जिसने सबसे ज्यादा बार कप्तान बदले हैं. टीम के कप्तान बदलते गए लेकिन ट्रॉफी जीतने का सपना महज सपना बनकर ही रह गया.
आईपीएल 2026
IPL 2026: क्रिकेट फैंस को जिस पल का इंतजार था वो बस आ ही गया है. आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के साथ होने जा रहा है. आरसीबी डिफेंडिग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया था. लेकिन इस बार पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेगी.
पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास में एकमात्र ऐसी टीम है जिसने सबसे ज्यादा बार कप्तान बदले हैं. टीम के कप्तान बदलते गए लेकिन ट्रॉफी जीतने का सपना महज सपना बनकर ही रह गया. पिछले सीजन जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया था उसे देखकर एकबार लगा था कि पंजाब ट्रॉफी जीत जाएगी, लेकिन आरसीबी ने उनका ये सपना तोड़ दिया था.
किन-किन खिलाड़ियों ने की है PBKS की कप्तानी?
आईपीएल में सबसे ज्यादा कप्तानों वाली टीम पंजाब किंग्स है. अब तक 17 खिलाड़ियों ने इस टीम की कमान संभाली है, लेकिन किसी भी खिलाड़ी की कप्तानी में टीम खिताब नहीं जीत पाई है. अब फैंस को वर्तमान में टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर से ट्रॉफी की उम्मीद है.
1. युवराज सिंह (2008-2009)
2. कुमार संगाकारा (2010)
3. महेला जयवर्धने (2010)
4. एडम गिलक्रिस्ट (2011-13)
5. डेविड हसी (2011-13)
6. जॉर्ज बेली (2014-15)
7. वीरेंद्र सहवाग (2014-15)
8. डेविड मिलर (2016)
9. मुरली विजय (2016)
10. ग्लेन मैक्सवेल (2017)
11. रविचंद्रन अश्विन (2018)
12. केएल राहुल (2019)
13. मयंक अग्रवाल (2020)
14. शिखर धवन (2023-24)
15. सैम करन (2023-24)
16. जितेश शर्मा (2023-24)
17. श्रेयस अय्यर (2025-26)
सबसे अधिक मैच जीतने वाला कप्तान?
पंजाब किंग्स को जॉर्ज बेली ने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए थे. उनकी कप्तानी में टीम ने 35 मैचों में जीत हासिल की थी. वहीं साल 2014 में पंजाब किंग्स जॉर्ज बेली की कप्तानी में ही पहली बार फाइनल तक पहुंची थी.




