Begin typing your search...

IPL 2026 में CSK के लिए कौन करेगा विकेट-कीपिंग, Sanju Samson या MS Dhoni?

Sanju Samson अब CSK के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. धोनी की मौजूदगी और गायकवाड़ की कप्तानी में उन्हें नई भूमिका मिल सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सैमसन टीम के लिए लीडरशिप और बैलेंस दोनों लेकर आएंगे.

dhoni samson photo
X
धोनी और सैमसन
( Image Source:  ANI )

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज Sanju Samson के लिए आईपीएल में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद सैमसन अब Chennai Super Kings से जुड़ गए हैं. यह बदलाव इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि वह पिछले कई सीजन से Rajasthan Royals की कप्तानी कर रहे थे.

चेन्नई की टीम में सैमसन अब कप्तान Ruturaj Gaikwad के नेतृत्व में खेलेंगे, जबकि टीम में MS Dhoni जैसे दिग्गज की मौजूदगी भी बनी हुई है. ऐसे में विकेटकीपिंग और लीडरशिप को लेकर टीम में नई रणनीति देखने को मिल सकती है.

क्या बोले Anil Kumble?

  • पूर्व भारतीय कप्तान Anil Kumble ने जियोस्टार पर बातचीत में कहा कि सैमसन का CSK में आना भारतीय क्रिकेट में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत भी है. उन्होंने कहा कि सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर, फिर विराट कोहली और धोनी तक, हर दौर में नेतृत्व बदलता रहा है और अब नई पीढ़ी आगे आ रही है.
  • कुंबले के मुताबिक, सैमसन शानदार फॉर्म में हैं और यही CSK के लिए सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने हालिया टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन अच्छी पारियां खेलकर अपनी काबिलियत साबित की है.

क्यों अहम माना जा रहा सैमसन का CSK से जुड़ाव?

सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, सैमसन का CSK से जुड़ाव भी अहम माना जा रहा है. केरल में जन्मे सैमसन तमिल भाषा भी जानते हैं, जिससे चेन्नई के फैंस के साथ उनका कनेक्शन और मजबूत हो सकता है. साथ ही, एक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के तौर पर वह टीम को संतुलन देते हैं-कुछ हद तक धोनी की भूमिका जैसे.

क्या CSK के उप-कप्तान बनेंगे धोनी?

CSK की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ सालों में कई बदलाव देखने को मिले हैं. कभी चोट के कारण तो कभी रणनीतिक बदलाव के चलते MS Dhoni को बीच सीजन में कप्तानी संभालनी पड़ी है. ऐसे में कुंबले का मानना है कि सैमसन टीम में ‘वाइस-कैप्टन’ जैसी भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी वजह से Ruturaj Gaikwad उपलब्ध नहीं रहते, तो सैमसन कप्तानी संभाल सकते हैं. यहां तक कि सीजन के दौरान धोनी उन्हें विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी दे सकते हैं.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख