Begin typing your search...

मिर्जापुर की महिला IAS हुईं Body shaming का शिकार, भद्दे कमेंट्स सामने आने के बाद UP पुलिस को करना पड़ा ये काम

मिर्जापुर SP अपर्णा कौशिक के वीडियो पर 40 लाख व्यूज के बाद बॉडी शेमिंग कमेंट्स की बाढ़, पुलिस ने इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन बंद किया.

मिर्जापुर की महिला IAS हुईं Body shaming का शिकार, भद्दे कमेंट्स सामने आने के बाद UP पुलिस को करना पड़ा ये काम
X
( Image Source:  @SachinGuptaUP- X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 18 March 2026 5:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला आईपीएस अधिकारी को सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा. मिर्जापुर की पुलिस अधीक्षक (SP) अपर्णा कौशिक का एक आधिकारिक वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उनके काम की बजाय उनके शरीर और लुक्स पर भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए.

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मिर्जापुर पुलिस को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस वीडियो के कमेंट सेक्शन को बंद करना पड़ा. यह मामला अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है और लोग इस तरह की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 13 मार्च को मिर्जापुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गौतस्कर को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई के बाद SP अपर्णा कौशिक ने मीडिया को एक प्रेस बाइट दी. यह वीडियो पुलिस के रूटीन प्रोसेस के तहत आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया. हालांकि, इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड होते ही उसका फोकस अपराध और कार्रवाई से हटकर महिला अधिकारी के शरीर पर आ गया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और लाखों लोग इसे देखने लगे.

वीडियो पर कितने व्यूज और कमेंट्स आए?

वीडियो को इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन (40 लाख) से ज्यादा व्यूज मिले. इसके साथ ही 11 हजार से अधिक कमेंट्स आए और लगभग पौने 4 लाख बार इसे शेयर किया गया. लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि इन कमेंट्स में बड़ी संख्या बॉडी शेमिंग, सेक्सिस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणियों की थी. कई यूजर्स ने बेहद अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

क्यों बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन?

लगातार बढ़ते अभद्र और अपमानजनक कमेंट्स को देखते हुए मिर्जापुर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए उस वीडियो का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया. हालांकि, इसके बाद भी कुछ यूजर्स अन्य पोस्ट्स पर जाकर कमेंट करने लगे और कमेंट सेक्शन दोबारा चालू करने की मांग करने लगे. फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस?

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है. बड़ी संख्या में लोग महिला आईपीएस अधिकारी के समर्थन में सामने आए हैं और इस तरह की सोच रखने वालों की कड़ी निंदा कर रहे हैं. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब एक उच्च पद पर बैठी महिला अधिकारी को इस तरह ट्रोल किया जा सकता है, तो आम महिलाओं के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कितना असुरक्षित हो सकता है.

IPS अपर्णा कौशिक को लेकर सोशल में क्यों मचा बवाल?

बात करें IPS अपर्णा कौशिक की तो 4 मिलियन व्यूज, 11 हजार से ज्यादा कमेंट्स, पौने 4 लाख शेयरिंग. ज्यादातर कमेंट्स बॉडी शेमिंग से रिलेटेड थे." सोचिए, हम कहां जा रहे हैं? जब एक महिला IPS ऑफिसर को भी खुद को बचाना पड़ता हो." यह घटना सिर्फ एक अधिकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में मौजूद उस मानसिकता को उजागर करती है, जहां महिलाओं को उनके काम की बजाय उनके शरीर से जज किया जाता है.

UP NEWSवायरल
अगला लेख