Assam की VIP सीट जालुकबारी: क्यों यहीं से चुनाव लड़ते हैं हिमंता बिस्व सरमा, BJP के किले में क्या है जीत का गणित?
जालुकबारी असम की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है, जहां से मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार जीतते रहे हैं. यह सीट उनके राजनीतिक करियर और असम की सत्ता के समीकरण का केंद्र मानी जाती है.
असम की राजनीति में कुछ सीटें सिर्फ चुनावी आंकड़ों तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि वे सत्ता की दिशा तय करने वाली धुरी बन जाती हैं. ऐसी ही एक सीट है जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र, जो लंबे समय से राज्य की सियासत का केंद्र बना हुआ है. खासकर हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) के इस सीट से जुड़े होने के कारण इसकी अहमियत ज्यादा है. जालुकबारी न सिर्फ चुनावी जीत-हार का मैदान है, बल्कि यहां का जातीय, धार्मिक और शहरी-ग्रामीण मिश्रित वोट बैंक असम की व्यापक राजनीतिक तस्वीर बताता है. यही वजह है कि हर चुनाव में इस सीट पर पूरे राज्य की नजर टिकी रहती है और इसे सत्ता का सेमीफाइनल तक कहा जाता है.
जालुकबारी सीट क्यों है अहम?
Jalukbari Assembly constituency असम की 126 विधानसभा सीटों में से एक है और यह गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. यह सीट इसलिए अहम मानी जाती है क्योंकि यहां से खुद मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma चुनाव लड़ते हैं. यह सीट शहरी और अर्ध-शहरी वोट बैंक का मिश्रण है. असम में राजनीतिक तौर पर यह “पावर सेंटर सीट” मानी जाती है.
हिमंता सरमा क्यों लड़ते हैं यहीं से चुनाव?
हिमंता बिस्वा सरमा 2001 से लगातार इसी सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं. इसके पीछे कई वजहें हैं. जैसे सरमा की इस क्षेत्र में मजबूत पकड़, विकास कार्यों का सीधा असर, हर वर्ग (हिंदू, मुस्लिम, असमिया, बंगाली) में हिमंता की स्वीकार्यता व अन्य फैक्टर शामिल हैं. यही वजह है कि 2026 में भी वे इसी सीट से छठी बार जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में हैं.
सरमा कहां-कहां से चुनाव लड़ चुके हैं?
Himanta Biswa Sarma ने अपने पूरे विधानसभा करियर में सिर्फ जालुकबारी से ही चुनाव लड़ा है. इस सीट पर 2001 पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते. उसके बाद से अभी तक उनकी सीट यही है. 2006 में चुनाव लड़े और जीते. 2011 में इस सीट पर लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की हैट्रिक बनाई. साल 2016 में बीजेपी की ओर से चौथी बार जालुकबारी से चुनाव लड़े और फिर जीते. साल 2021 में पांचवीं बार 1 लाख से ज्यादा वोटों से सरमा चुनाव जीते. यही वजह है कि सरमा के लिए जालुकबारी को “पॉलिटिकल फोर्ट” माना जाता है.
2001 से पहले जालुकबारी सीट पर कब-कौन जीता?
1967 में स्वतंत्र उम्मीदवार, 1972 में कांग्रेस, 1978 में जनता पार्टी, 1983 में कांग्रेस, 1985 से 1996 में असम गण परिषद और 2001 से अब तक – लगातार Himanta Biswa Sarma चुनाव जीतते आए हैं. 2001 के बाद से यह सीट पूरी तरह हिमंता का गढ़” बन चुकी है.
क्यों बन गई BJP की सबसे सुरक्षित सीट?
साल 2016 में बीजेपी में आने के बाद भी सरमा ने सीट बरकरार रखी. 2021 में 77% वोट शेयर के साथ रिकॉर्ड जीत दर्ज की. विपक्ष यहां मजबूत उम्मीदवार खड़ा करने में भी संघर्ष करता है. यही कारण है कि यह सीट NDA की “सेफ सीट” मानी जाती है.
क्या 2026 में भी जालुकबारी सुरक्षित है?
2026 चुनाव में भी यह सीट हाई-प्रोफाइल बनी हुई है. सरमा छठी जीत के लिए मैदान में हैं. यह बीजेपी के लिए “स्ट्रेटेजिक सीट” है. यह सीट विपक्ष के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है.
कब और कैसे अस्तित्व में आई?
Jalukbari विधानसभा सीट का गठन 1967 के आसपास हुए निर्वाचन परिसीमन (Delimitation) के बाद अस्तित्व में आया. उस समय गुवाहाटी शहर के विस्तार और बढ़ती आबादी को देखते हुए इस सीट का निर्माण किया गया था. यह सीट गुवाहाटी शहर के पश्चिमी हिस्से को कवर करती है. गुवाहाटी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है. इसमें शहरी और अर्ध-शहरी इलाके शामिल हैं. ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसे कई इलाकों को भी इसमें जोड़ा गया. समय के साथ परिसीमन (खासकर 2008 के बाद) में इसके क्षेत्र में कुछ बदलाव हुए, लेकिन इसका शहरी चरित्र बरकरार रहा. यह राज्य के प्रशासनिक, शैक्षणिक और व्यापारिक केंद्रों के करीब है. इसलिए यहां के वोटर अपेक्षाकृत जागरूक और मुद्दा-आधारित मतदान करते हैं.
धार्मिक इक्वेशन क्या?
इस सीट का वोट बैंक काफी संतुलित और मिश्रित है. शहरी मध्यम वर्ग, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी वर्ग, अल्पसंख्यक वोट (सीमित लेकिन प्रभावी), युवा और छात्र समुदाय को लोग रहते हैं. खास बात यह है कि इस सीट पर “कैंडिडेट फैक्टर” पार्टी से ज्यादा मजबूत माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से जालुकबारी सीट पर संतुलित समीकरण देखने को मिलता है. हिंदू वोटर करीब 65 से 75 प्रतिशत हैं.
मुस्लिम वोटर 20 से 30 प्रतिशत के बीच है. अन्य ईसाई और सिख मतदाता शामिल हैं. खास बात यह है कि यहां धार्मिक ध्रुवीकरण उतना प्रभावी नहीं है, जितना ग्रामीण या सीमावर्ती इलाकों में होता है.
जातीय समीकरण क्या?
असमिया हिंदू लगभग 35–40%, इसमें ब्राह्मण, कायस्थ, कलिता, कोच-राजबोंगशी जैसे समुदाय शामिल हैं. बंगाली हिंदू करीब 20–25%, मुस्लिम वोटर लगभग 12–18%, टी ट्राइब्स (चाय जनजाति) करीब 8–12%, अन्य जनजातीय (ST) वोटर – लगभग 5–8% प्रतिशत, मारवाड़ी/व्यापारी वर्ग और अन्य करीब 5–10% हैं.
क्या इस सीट पर कैंडिडेट फैक्टर मजबूत है?
जालुकबारी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां पार्टी से ज्यादा उम्मीदवार की छवि और काम मायने रखता है. Himanta Biswa Sarma की लगातार जीत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी, दोनों के टिकट पर यहां से जीत हासिल की. इससे साफ है कि वोटर पार्टी नहीं, नेता के प्रदर्शन को ज्यादा महत्व देते हैं.
क्या बदल रहा है यहां का समीकरण?
तेजी से शहरीकरण, नए मतदाताओं (युवा वर्ग) की एंट्री, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों भी अब अहम भूमिका निभाने लगे हैं. इससे जाति और धर्म का प्रभाव थोड़ा कम होकर “डेवलपमेंट और गवर्नेंस” की राजनीति मजबूत हो रही है. जालुकबारी सीट का गठन शहरी विस्तार के साथ हुआ और आज यह असम की सबसे रणनीतिक सीटों में से एक बन चुकी है. यहां का वोट बैंक जातीय और धार्मिक रूप से संतुलित है, लेकिन चुनावी नतीजों पर सबसे बड़ा असर “कैंडिडेट फैक्टर” और विकास की राजनीति का पड़ता है. यही वजह है कि यह सीट सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि असम की सत्ता की दिशा तय करने वाला केंद्र बन गई है.




