Begin typing your search...

Assam Assembly Election: हिमंता जालुकबारी से, Pradyut Bordoloi दिसपुर से- जानिए बाकी 86 कौन? आ गई BJP की लिस्ट

असम विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के साथ कांग्रेस से बाग़ी Pradyut Bordoloi का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है.

Assam Assembly Election: हिमंता जालुकबारी से, Pradyut Bordoloi दिसपुर से- जानिए बाकी 86 कौन? आ गई BJP की लिस्ट
X
( Image Source:  X-@ANI )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी5 Mins Read

Updated on: 19 March 2026 12:52 PM IST

Assam BJP List: असम बीजेपी ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा के नाम के साथ-साथ कांग्रेस से बाग़ी हुए Pradyut Brodoloi का नाम भी शामिल है. हिमन्त बिश्व शर्मा जालुकबारी से चुनाव लड़ने वाले हैं, वहीं Pradyut दिसपुर से चुनाव लड़ेंगे.

भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करते हुए 88 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है. इस सूची में पार्टी ने अनुभव और नए चेहरों का संतुलन साधने की कोशिश की है. कई वरिष्ठ नेता, मौजूदा मंत्री और वर्तमान विधायक एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे, वहीं कुछ सीटों पर नए चेहरों को भी मौका दिया गया है.

किसको कहां से मिला टिकट

जालुकबारी सीट से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से टिकट दिया गया है, जो इस चुनाव में खास नजर आने वाला मुकाबला हो सकता है.

पार्टी ने ब्रह्मपुत्र घाटी और बराक घाटी दोनों क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारकर क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की रणनीति अपनाई है. सूची पर नजर डालें तो इसमें अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा और महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है, जिससे पार्टी ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की है.

किसको कहां से मिला टिकट?

  • गोलकगंज-श्री अश्विनी राय सरकार
  • धुबरी- श्री उत्तम प्रसाद
  • बिरसिंग जरूआ- श्रीमती माधवी दास
  • गोलपारा पश्चिम (अजजा)- श्री पबित्र राभा
  • दुधनई (अजजा)- श्री टंकेश्वर राभा
  • अभयपुरी- श्री भूपेन रॉय
  • बिजनी- Shri Arup Kumar Dey
  • भवानीपुर-सोरभोग- Shri Ranjeet Kumar Dass
  • मंडिया- श्री बादल चंद्र आर्य
  • चमरिया- श्रीमती ज्योत्स्ना कलिता
  • बोको चायगांव (अजजा)- श्री राजू मेच
  • पलासबारी- श्री हिमांशु शेखर बैश्य
  • रंगिया- श्री भबेश कलिता
  • रंगिया- श्री भबेश कलिता
  • कमलपुर- श्री दिगंत कलिता
  • दिसपुर- श्री प्रद्युत बोरदोलोई
  • नई गुवाहाटी- श्री दिप्लु रंजन सरमा
  • गुवाहाटी सेंट्रल- श्री विजय कुमार गुप्ता
  • जालुकबारी- डॉ.हिमंत बिस्व सरमा
  • बरखेत्री- बरखेत्री
  • नलबाड़ी- श्री जयंत मल्ल बरुआ
  • तिहू- श्री चंद्रमोहन पाटोवारी
  • तामुलपुर (अजजा)- श्री बिस्वजीत देइमारी
  • गोरेस्वर- श्री विक्टर कुमार दास
  • टांगला- श्री बिकन चन्द्र डेका
  • सिपाझार- डॉ. परमानंद राजबंशी
  • मंगलदाई- श्रीमती नीलिमा देवी
  • जागीरोड- श्री पीयूष हाजरिका
  • मोरीगांव- श्री रमा कांत देवरी
  • ढिंग- डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ
  • सामागुरी- श्री अनिल सैकिया
  • बरहमपुर- श्री जीतू गोस्वामी
  • नौगांव-बतद्रबा- श्री रूपक सरमा
  • राहा (अजा)- श्री शशि कांत दास
  • होजाई- श्री शिलादित्य देव
  • लामडिंग- श्री सिबू मिश्रा
  • ढेकियाजुली- श्री अशोक सिंघल
  • बरछला- श्री रितु बरन सरमा
  • रंगापारा- श्री कृष्ण कमल तांती
  • नदुआर- श्री पदम हाजरिका
  • बिश्वनाथ- श्री पल्लब लोचन दास
  • बेहाली (अजा)-श्री मुनींद्र दास
  • गोहपुर-श्री उत्पल बोरा
  • बिहपुरिया- श्री भूपेन कुमार बोरा
  • रोंगोनदी- श्री ऋषिराज हाजरिका
  • लखीमपुर- श्री मानब डेका
  • ढकुआखाना- श्री नबा कुमार दलेई
  • धेमाजी- डॉ रनोज पेगु
  • जोनाई (अजजा)-श्री भुबन पेगु
  • सदिया- श्री बलिन चेतिया
  • डुम डुमा- श्री रूपेश गोवाला
  • मार्घेरिटा- श्री भास्कर शर्मा
  • डिगबोई- श्री सुरेन फुकन
  • माकुम- श्री संजय किशन
  • तिनसुकिया- श्री पुलक गोहाई
  • चबुआ-लाहोवाल-श्री बिनोद हाजरिका
  • डिब्रूगढ़- श्री प्रशांत फुकन
  • खोवांग- श्री चक्रधर गगोई
  • दुलियाजान- श्री रामेश्वर तेली
  • तिंगखोंग- श्री बिमल बोरा
  • नाहरकटिया- श्री तरंग गगोई
  • सोनारी- श्री धर्मेश्वर कोवर
  • माहमोरा- श्री सुरुज दिहिंगिया
  • डीमो- श्री सुशांत बरगोहाई
  • नाज़िरा- श्री मयूर बरगोहाई
  • माजुली (अजजा)- श्री भुबन गाम
  • जोरहाट- श्री हितेंद्र नाथ गोस्वामी
  • मरियानी-श्री रूपज्योति कुर्मी
  • तिताबोर- श्री धीरज गोवाला
  • गोलाघाट- श्रीमती अजंता नेओग
  • डेरगांव- श्री मृदुल कुमार दत्ता
  • खुमताई- श्री मृणाल सैकिया
  • सरूपथार- श्री विश्वजीत फुकन
  • बोकाजान (अजजा)- श्री सूर्य रोंगफ़ार
  • हावड़ाघाट (अजजा)- श्री लुन्सिंग टेरोन
  • दीफू (अजजा)- श्रीमती निसो टेरांगपी
  • रोंगखांग (अजजा)- डॉ. तुलीराम गहांग
  • अमरी - डॉ. हाबे टेरोन
  • हाफलोंग- श्रीमती रूपाली लंग्थासा
  • लखीपुर- श्री कौशिक राय
  • उधारबोंद- श्री राजदीप गोआला
  • काटिगोरा- श्री कमलाख्य डे पुरकायस्थ
  • बोरखोला- श्री किशोर नाथ
  • सिलचर- डॉ. राजदीप रॉय
  • धोलाई (अजा)- श्री अमिय कांति दास
  • हैलाकांडी- डॉ. मिलन दास
  • करीमगंज उत्तर- श्री सुब्रत भट्टाचार्य
  • पाथरकांडी- श्री कृष्णेंदु पॉल
  • रामकृष्ण नगर (अजा)- श्री बिजय मालाकार
BJPअसम न्‍यूज
अगला लेख