असमिया वेब सीरीज 'Chupa-Chupi' अब बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. 12 जून को रिलीज होने वाली यह फिल्म गांव और शहर के बदलते रिश्तों, डिजिटल दुनिया और भावनाओं की कहानी को बेहद सरल और दिल छूने वाले अंदाज में दिखाएगी. फिल्म का पोस्टर और पहला गाना रिलीज होने के बाद दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है.