Begin typing your search...

कैसे 60 साल पहले Tsutomu Shibayama ने शुरू की थी एनीमेशन जर्नी? Doraemon के अलावा बनाए ये कार्टून

Doraemon के मशहूर डायरेक्टर Tsutomu Shibayama का 84 साल की उम्र में लंग कैंसर से निधन हो गया. उन्होंने 20 साल से ज्यादा समय तक इस शो को डायरेक्ट कर इसे ग्लोबल आइकॉन बना दिया.

कैसे 60 साल पहले Tsutomu Shibayama ने शुरू की थी एनीमेशन जर्नी? Doraemon के अलावा बनाए ये कार्टून
X
( Image Source:  X: @ankorinclan, IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 19 March 2026 12:46 PM

बच्चों के बीच बेहद पॉपुलर जापानी कार्टून शो 'डोरेमोन' (Doraemon) के फेमस डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु (Tsutomu Shibayama) का दुखद निधन हो गया है. वे 84 साल के थे. उनकी मौत फेफड़ों के कैंसर (लंग कैंसर) की वजह से हुई. यह दुखद खबर उनके स्टूडियो अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स (Ajia-do Animation Works) ने 17 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर बताई. स्टूडियो के अनुसार, उनका निधन 6 मार्च 2026 को हुआ था. शिबायामा त्सुतोमु ने 'डोरेमोन' को दो दशकों से ज्यादा समय तक डायरेक्ट किया.

उन्होंने टीवी सीरीज के साथ-साथ 22 से ज्यादा फीचर फिल्मों का भी निर्देशन किया. उनकी मेहनत और निर्देशन की वजह से ही 'डोरेमोन' कई पीढ़ियों तक इतना पॉपुलर रहा. भारत में भी बच्चे और बड़े दोनों 'डोरेमोन' के दीवाने हैं. नोबिता, डोरेमोन, शिजुका, जायन और सुनेओ जैसे कैरेक्टर बच्चों के दिलों में बस गए हैं. पान में शिबायामा को अक्सर ‘नेशनल एनिमेशन के पिता’ कहा जाता था. उन्होंने जापानी एनिमेशन इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया. 'डोरेमोन' को दुनिया भर में एक बड़ा कल्चरल एक्सपोर्ट बनाने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही.

उनकी जर्नी कैसे शुरू हुई?

शिबायामा त्सुतोमु ने एनिमेशन की दुनिया में कदम 1963 में रखा था. उन्होंने टोई एनिमेशन (Toei Animation) से शुरुआत की. बाद में वे ए प्रोडक्शन जो अब शिन-एई एनिमेशन है, में चले गए. वहां उन्होंने एनिमेटर के रूप में काम शुरू किया और धीरे-धीरे डायरेक्टर बने. 'डोरेमोन' के अलावा उन्होंने कई मशहूर एनिमे शो डायरेक्ट किए, जैसे:

  • चिबी मारुको-चान (Chibi Maruko-chan)
  • लुपिन III (Lupin III)
  • निंतामा रंतारो (Nintama Rantaro)
  • माजिमे नी फुमाजिमे काइकेत्सु जोरोरी (Majime ni Fumajime Kaiketsu Zorori)
  • और भी कई क्लासिक शो जैसे दोकोनजो गाएरु (Dokonjo Gaeru) आदि.

IMDB

स्टूडियो की स्थापना

1978 में शिबायामा ने अपने दो साथियों ओसामु कोबायाशी और मिचिशिरो यामाडा के साथ मिलकर अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स नाम की अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की. इस स्टूडियो ने उनकी इंडस्ट्री में पकड़ को और मजबूत बनाया. वे लंबे समय तक इस स्टूडियो के प्रेसिडेंट और CEO भी रहे।स्टूडियो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि शिबायामा ने एनिमेशन इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया. उन्होंने कई दशकों तक बेहतरीन काम किया और लाखों बच्चों के बचपन को खुशहाल बनाया. उनका अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार सिर्फ करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में निजी तौर पर किया गया. बाद में एक अलग प्रेयर मीट होने की उम्मीद है. शिबायामा त्सुतोमु की यादें और उनका काम हमेशा जिंदा रहेगा. 'डोरेमोन' जैसे शो ने न सिर्फ जापान बल्कि पूरी दुनिया के बच्चों को हंसाया, सिखाया और सपने दिखाए.

अगला लेख