Begin typing your search...

सड़क किनारे खून से लथपथ मिली लाश, CCTV फुटेज से खुला राज तो हर कोई रह गया हैरान

मध्य प्रदेश के धार से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सार्वजनिक स्थान पर खुद पर चाकू से हमला कर अपनी जान दे दी.

dhar software engineer suicide
X

MP News

( Image Source:  AI: Sora )

मध्य प्रदेश के धार से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सार्वजनिक स्थान पर खुद पर चाकू से हमला कर अपनी जान दे दी. इस दर्दनाक घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक परिस्थितियों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

सुबह के समय हुई इस घटना का पूरा दृश्य आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसने पुलिस जांच की दिशा ही बदल दी. शुरुआती तौर पर इसे हत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन फुटेज सामने आने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि युवक ने खुद ही यह कदम उठाया.

कहां का है पूरा मामला?

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आनंद चौपाटी की है, जहां सुबह करीब 6 बजे लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का खून से सना शव देखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था. शव के पास एक चाकू भी मिला, जिससे मामला संदिग्ध लगने लगा. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की.

कैसा खुला राज?

जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी घटना साफ दिखाई दी. फुटेज के अनुसार, युवक पहले कुछ देर तक चौराहे पर खड़ा रहा, फिर उसने खुद ही चाकू निकालकर अपने ऊपर हमला करना शुरू कर दिया. उसने पहले अपनी कलाई की नस काटी और फिर गर्दन पर कई वार किए. गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह पास की दुकान के बाहर बैठ गया, लेकिन इसके बाद भी खुद को चाकू से घायल करता रहा.

कौन था मृतक?

मृतक की पहचान कुणाल जोशी के रूप में हुई है, जो पहले इंदौर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था. बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले तक उसका सालाना पैकेज करीब 24 लाख रुपये था. करीब दो साल पहले उसके पिता सूर्यनारायण जोशी लकवे का शिकार हो गए थे. इसके बाद उनकी देखभाल के लिए कुणाल ने नौकरी छोड़ दी और धार में रहने लगा. वह अविवाहित था और उसका छोटा भाई इंदौर में रहता है।

क्या मानसिक तनाव बनी वजह?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुणाल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था. आसपास के लोगों के अनुसार, वह शराब का आदी भी हो गया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से मिले सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच अभी जारी है.

MP news
अगला लेख