चीफ न्यूज एडिटर की बेटी के प्यार में कैसे बोल्ड हुए Sanju Samson? बल्लेबाजी की तरह लव स्टोरी भी दिलचस्प
संजू सैमसन और चारुलता रमेश ने 22 दिसंबर 2018 को शादी कर ली थी. शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे 5 साल डेट किया था. चारुलता के पिता एक प्रतिष्ठित मलयालम अखबार में चीफ न्यूज एडिटर हैं.
sanju samson-charulatha
Sanju Samson Love Story: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इन दिनों सुर्खियों में हैं. इस जीत में कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा, लेकिन संजू सैमसन ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता, बल्कि करोड़ों फैंस का दिल भी जीत लिया.
जहां एक ओर मैदान पर उनका बल्ला गरजा, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी, खासकर उनकी लव स्टोरी, भी चर्चा का विषय बनी हुई है. संजू सैमसन और उनकी पत्नी चारुलता की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.
कैसे शुरू हुई प्यार की कहानी?
संजू सैमसन और चारुलता रमेश की मुलाकात तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज में हुई थी. दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, लेकिन उस दौरान उनके बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी. दिलचस्प बात यह है कि कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे को जानने के बावजूद, उनके रिश्ते की असली शुरुआत बाद में हुई.
X/ @CricCrazyJohns
ये भी पढ़ें :IPL 2026 में CSK के लिए कौन करेगा विकेट-कीपिंग, Sanju Samson या MS Dhoni?
एक मैसेज से कैसे बदली जिंदगी?
दोनों की लव स्टोरी में असली मोड़ तब आया जब संजू ने हिम्मत जुटाकर सोशल मीडिया पर पहला कदम उठाया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पहले चारुलता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे स्वीकार कर लिया गया. इसके बाद 22 अगस्त 2013 को रात करीब 11 बजे संजू ने उन्हें पहला मैसेज भेजा. उन्होंने सिर्फ “हाय” लिखा, लेकिन यही छोटा सा शब्द उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गया. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी, दोस्ती गहरी हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया.
X/ @CricCrazyJohns
कब हुई थी शादी?
संजू और चारुलता ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत बनाया और हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ दिया. 22 दिसंबर 2018 को दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को एक नई पहचान दी. चारुलता के पिता बी. रमेश कुमार एक प्रतिष्ठित मलयालम अखबार में चीफ न्यूज एडिटर हैं. संजू एक क्रिश्चियन परिवार से आते हैं, जबकि चारुलता हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं.




