Begin typing your search...

शादी के समय नाबालिग थी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या पति फरमान को होगी जेल?

X
Mahakumbh Viral Girl Case SHOCKING Twist | Minor Marriage, POCSO Case & Truth Revealed
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Published on: 11 April 2026 7:17 PM

महाकुंभ 2025 में वायरल हुई एक मासूम लड़की, जिसे लोग ‘कुंभ की मोनालिसा’ कहने लगे थे, अब एक बड़े विवाद में घिर गई है. साधारण जीवन जीने वाली यह लड़की सोशल मीडिया पर छा गई और बाद में उसकी मुलाकात फरमान खान से हुई, जिसके बाद दोनों ने मार्च 2026 में शादी कर ली. हालांकि, जहां लड़की ने इस रिश्ते को अपनी मर्जी बताया, वहीं उसके परिवार ने आरोप लगाया कि यह शादी दबाव और बहकावे में करवाई गई. मामला तब और गंभीर हो गया जब जांच में सामने आया कि शादी के समय लड़की नाबालिग थी. इसके बाद फरमान खान पर POCSO एक्ट, किडनैपिंग और अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है. अब पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, जिससे यह साफ हो सके कि यह सच में प्रेम कहानी है या कानून का उल्लंघन.


अगला लेख