Begin typing your search...

4 छक्के, 15 चौके और 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट- DC के खिलाफ कहर बनकर टूटे Sanju Samson, महज 52 गेंद में जड़ी सेंचुरी

Sanju Samson ने 52 गेंद में IPL 2026 की पहली सेंचुरी जड़ दी है. यह सेंचुरी DC के खिलाफ चेन्नई के मैदान में आई है.

sanju samson  first century for csk
X
संजू सैमसन
( Image Source:  IPL )

Sanju Samson Century: IPL 2026 में संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 52 गेंद में इस सीजन की पहली सेंचुरी जड़ दी है. यह चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए उनकी पहली सेंचुरी है. उनके अलावा, आयुष म्हात्रे ने भी शानदार अर्धशतक लगाया. वे 36 गेंद में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. वहीं, शिवम दुबे 10 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 2 चौके लगाए.

सैमसन की यह आईपीएल में चौथी सेंचुरी है. वे 56 गेंद में 115 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 15 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 205 से ज्यादा का रहा.

सैमसन ने इससे पहले, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाया था. इससे पहले, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद में 15 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 चौका लगाया. उन्हें अक्षर पटेल ने पाथुम निसांका के हाथों कैच आउट कराया.

संजू सैमसन के T20 में 400 छक्के पूरे

संजू सैमसन ने T20 में अपने 400 छक्के पूरे कर लिए हैं. रोहित (554), कोहली (441) और सूर्यकुमार (442) के बाद ऐसा करने वाले वे चौथे भारतीय बन गए हैं.

IPL में संजू सैमसन का शतक

  • 102 (63) बनाम RPS, पुणे, 2017
  • 102* (55) बनाम SRH, हैदराबाद, 2019
  • 119 (63) बनाम PBKS, वानखेड़े, 2021
  • 115* (56) बनाम DC, चेन्नई, 2026

आईपीएल में रिटायर हुए खिलाड़ी

  • 28(23) - आर अश्विन बनाम एलएसजी, वानखेड़े, 2022
  • 55(42) - अथर्व तायडे बनाम डीसी, धर्मशाला, 2023
  • 43(31) - साई सुदर्शन बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023
  • 25 (23) - तिलक वर्मा बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025
  • 69 (49) - डेवोन कॉनवे बनाम पीबीकेएस, मुल्लांपुर, 2025
  • 59(36) - आयुष म्हात्रे बनाम डीसी, चेन्नई, 2026*
क्रिकेट न्‍यूजआईपीएल
अगला लेख