IPL 2026 SRH vs LSG: लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर दर्ज की पहली जीत, Pant की फिफ्टी; Shami के 2 विकेट
IPL 2026 के 10वें मुकाबले में LSG ने SRH को 5 विकेट से हरा दिया. कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद फिफ्टी जड़ी. यह लखनऊ सुपर जायंट्स की इस सीजन की पहली जीत है.
IPL 2026 SRH vs LSG Match Highlights: लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) को इंडियन प्रीमियर लीग के19वें सीजन में आखिरकार पहली जीत मिल ही गई. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच के हीरो बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत... जिन्होंने नाबाद फिफ्टी जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई. इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए, जिसे लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.
LSG की ओर से Rishabh Pant ने 50 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 68 रन बनाए. उनके अलावा, एडेन मार्करम ने 45, मिचेल मार्श ने 14, आयुष बडोनी ने 12, निकोलस पूरन ने 1 और अब्दुल समद ने 16 रन बनाए. मुकल चौधरी 2 रन बनाकर नाबाद रहे. SRH की ओर से हर्ष दुबे ने 2, जबकि ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने 1-1 विकेट लिया.
Sunrisers Hyderabad की ओर से किसने कितने रन बनाए?
Sunrisers Hyderabad की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. उन्हों ने 41 गेंद की अपनी पारी में 2 छक्के और 5 चौके जड़े. उनके अलावा, नीतीश कुमार रेड्डी ने 33 गेंद में 5 छक्के और 3 चौके लगाए. एक समय 26 रन पर 4 विकेट खोकर हैदराबाद की टीम मुश्किल में थी, लेकिन यहां से दोनों बल्लेबाज के बीच पांचवें विकेट के लिए 63 गेंद में 116 रन की साझेदारी हुई. इसकी बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.
इसके अलावा, ट्रेविस हेड 7, अभिषेक शर्मा और हर्ष दुबे 0, कप्तान ईशान किशन 1, लियम लिविंग्सटन 14, शिवांग कुमार 5 और हर्षल पटेल 4 रन बनाकर आउट हुए. अनिकेत वर्मा 2 रन बनाकर नाबाद रहे.
शमी की शानदार गेंदबाजी
इस मैच में मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को आउट कर हैदराबाद की टीम पर दबाव डाल दिया था. इसके बाद उन्होंने अपने अगले ओवर में ट्रेविस हेड को आउट कर SRH को बैकफुट पर धकेल दिया. शमी ने 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट महज 2.20 की रही.




