Begin typing your search...

KKR vs SRH: हैदराबाद के 'सनराइजर्स' ने IPL 2026 में चखा जीत का स्वाद, आखिर कहां मात खा गए कोलकाता के 'नाइटराइडर्स'?

Sunrisers Hyderabad ने Kolkata Knight Riders को 65 रन से हराकर IPL 2026 में पहली जीत दर्ज की. Abhishek Sharma, Travis Head और Heinrich Klaasen की बल्लेबाज़ी के बाद गेंदबाज़ों ने KKR को मैच से बाहर कर दिया.

kkr vs srh match photo
X

SRH ने KKR को हराकर दर्ज की IPL 2026 में पहली जीत

( Image Source:  IPL )

IPL 2026 KKR vs SRH Match Highlights: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी, कुछ वैसा ही फैंस को देखने को मिला. हैदराबाद के सनराइजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 65 रन से हराकर इस सीजन पहली बार जीत का स्वाद चखा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए SRH ने 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, फिर गेंदबाज़ों के दम पर कोलकाता के नाइटराइडर्स को दबाव में लाकर मुकाबला जीत लिया.

SRH की इस जीत की नींव तैयार की उसकी विस्फोटक सलामी जोड़ी ने... ओपनर्स Abhishek Sharma और Travis Head ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी की. दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 84 रन जोड़ दिए, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा. इसके बाद टीम थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन Heinrich Klaasen के अर्धशतक और Nitish Kumar Reddy की उपयोगी 39 रन की पारी ने SRH को 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन तक पहुंचा दिया.

SRH की ओर से ट्रेविस हेड ने 21 गेंद में 3 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 46 रन बनाए. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 48 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. दोनों क अलावा, कप्तान ईशान किशन ने 14, हेनरिक क्लासेन ने 52, अनिकेत वर्मा ने 1, नीतीश कुमार रेड्डी ने 39, सलिल अरोड़ा ने 0 और शिवांग कुमार ने 4 रन बनाए. हर्ष दुबे 9 रन बनाकर नाबाद रहे. केकेआर की ओर से Blessing Muzarabani ने 4 , वैभव अरोड़ा ने 2, जबकि कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला.

कैसे हार गई KKR?

  • 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR को Finn Allen ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने पहले ही ओवर में David Payne पर 4,4,6,6,4 जड़कर मैच का रुख बदलने की कोशिश की. हालांकि, Harsh Dubey ने उन्हें आउट कर SRH को बड़ी सफलता दिलाई. एलन ने 7 गेंद में 28 रन जड़ दिए.
  • इसके बाद Angkrish Raghuvanshi (52) ने तेजी से रन बनाए, जिससे KKR ने सिर्फ 20 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए... लेकिन पावरप्ले में ही Ajinkya Rahane (8 रन) और Cameron Green (2 रन) के आउट होने से KKR दबाव में आ गई.
  • Rinku Singh (35 रन) और रघुवंशी के बीच साझेदारी से मैच रोमांचक हो गया, लेकिन रघुवंशी के रन आउट होने के बाद अनुकूल रॉय (0) और रिंकू सिंह भी जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद Sunil Narine (12) ने कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन उनकी पारी भी ज्यादा देर नहीं चली.
  • KKR 11वें ओवर में 120/3 के मजबूत स्कोर पर थी, लेकिन इसके बाद टीम ने सिर्फ 41 रन पर 7 विकेट गंवा दिए. SRH के गेंदबाज़ों ने गति में बदलाव कर शानदार वापसी की.

SRH के किस गेंदबाज ने कितने विकेट लिए?

  • Jaydev Unadkat - 3 विकेट
  • Nitish Kumar Reddy - 2 विकेट
  • Lasith Malinga - 2 विकेट

मैच में क्या रिकॉर्ड बने?

  • 2020 के बाद KKR के खिलाफ 14 मैचों में SRH की सिर्फ चौथी जीत
  • ईडन गार्डन्स में SRH की 12 मैचों में चौथी जीत
  • 2012 के बाद पहली बार KKR ने IPL सीजन के पहले दो मैच गंवाए

SRH के कप्तान ईशान किशन ने क्या कहा

मैच के बाद SRH कप्तान Ishan Kishan ने कहा कि यह पूरी टीम की जीत है. उन्होंने हेड और अभिषेक की शुरुआत को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने युवा गेंदबाज़ Shivam Sharma और हर्ष दुबे की भी तारीफ की. हालांकि, किशन ने माना कि टीम को फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है, क्योंकि 10-20 रन मैच का फर्क बना सकते हैं. इस जीत के साथ SRH ने टूर्नामेंट में वापसी कर ली है और आगे के मैचों के लिए आत्मविश्वास भी हासिल किया है.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख