Begin typing your search...

क्या खत्म हो गया Varun Chakaravarthy का जादू? वर्ल्ड कप के बाद IPL में भी फेल, Abhishek Sharma ने एक ओवर में जड़ी 5 बाउंड्री

Varun Chakaravarthy की गेंदबाजी पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि Abhishek Sharma ने IPL 2026 में उनके एक ओवर में 25 रन ठोक दिए, जिसकी बदौलत Sunrisers Hyderabad ने पावरप्ले में 84 रन बनाए.

क्या खत्म हो गया Varun Chakaravarthy का जादू? वर्ल्ड कप के बाद IPL में भी फेल, Abhishek Sharma ने एक ओवर में जड़ी 5 बाउंड्री
X
( Image Source:  ANI )

Varun Chakravarthy Expensive over: IPL 2026 में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. केकेआर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, लेकिन SRH के सलामी बल्लेबाजों ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दोनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत हैदराबाद ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 84 रन जड़ डाले. इस दौरान मिस्ट्री स्पिनर कहे जाने वाले वरुण चक्रवर्ती की जमकर धुनाई हुई. उनके एक ओवर में कुल 25 रन आए.

अभिषेक शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती के ओवर में कुल 5 बाउंड्री लगाई, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल हैं. इसमें लगातार 4 बाउंड्री शामिल हैं.

वरुण का कैसा रहा मैच में प्रदर्शन?

वरुण ने मैच में 2 ओवर गेंदबाजी की और बिना कोई विकेट हासिल किए 31 रन लुटा डाले. इससे पहले, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में 48 दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं चटका पाए. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वरुण की गेंदबाजी में पहले जैसी धार नहीं रही और क्या उनका जादू खत्म हो गया है...

क्या खत्म हो गई वरुण चक्रवर्ती की 'मिस्ट्री स्पिन'?

  • टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बल्लेबाजो ने लंबे शॉट खेले थे. हालांकि, वे 9 मैचों में 14 विकेट के साथ टूर्नामेंट के संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (Joint-highest wicket-taker) रहे. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ इस उपलब्धि को साझा किया.
  • टूर्नामेंट के पहले चार मैचों में वरुण ने 9 विकेट लिए, जिसमें नामीबिया (3/7) और नीदरलैंड (3/14) के खिलाफ घातक स्पेल शामिल थे.
  • नॉकआउट और सुपर 8 चरणों में वरुण का प्रदर्शन थोड़ा औसत रहा. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवर में 64 रन देकर केवल 1 विकेट लिया, जो उनका सबसे महंगा स्पेल था.
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में वरुण चक्रवर्ती ने 1/39 के आंकड़े दर्ज किए और भारत को खिताब बचाने में मदद की. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 20.50 की औसत और 9.25 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की.
  • टूर्नामेंट के दौरान उनकी गुगली विशेष रूप से प्रभावी रही, जिससे उन्होंने अपने अधिकांश विकेट चटकाए.

SRH ने पावरप्ले में फिर मचाया तूफान

SRH ने का KKR के खिलाफ 84 रन बनाए, जो उसका दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है. Abhishek Sharma और Travis Head ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी की, जिससे Eden Gardens में KKR गेंदबाज़ पूरी तरह दबाव में आ गए,

SRH के Highest Powerplay Totals (IPL)

  • 125/0 vs DC, Delhi, 2024
  • 107/0 vs LSG, Hyderabad, 2024
  • 94/1 vs RR, Hyderabad, 2025
  • 84/2 vs PBKS, Hyderabad, 2024
  • 84/1 vs KKR, Kolkata, 2026
आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख