'मुझे हर रात पैनिक अटैक आते थे' Varun Chakravarthy ने याद कीं अपनी कड़वी यादें, कैसे रहे IPL के शुरुआत साल
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की गेंदबाजी का अहम हिस्सा बताए जाने वाले वरुण चक्रवर्ती ने अब अपनी लाइफ को लेकर पहली बार ऐसा खुलासा किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
Varun Chakravarthy
टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती एक बाद फिर से आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. हालांकि वरुण का हालिया फॉर्म कुछ अच्छा नहीं रहा है क्योंकि इस गेंदबाज ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में काफी रन लुटाए थे, ऐसे में अपनी सभी कमजोरियों को दूर करके वरुण नए सीजन में उतरना चाहेंगे.
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की गेंदबाजी का अहम हिस्सा बताए जाने वाले वरुण चक्रवर्ती ने अब अपनी लाइफ को लेकर पहली बार ऐसा खुलासा किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. साहिबा बलि को दिए गए एक इंटरव्यू में वरुण बताया कि कैसे उनको हर रात पैनिक अटैक आया करते थे और इस कठिन समय में किसने उनका साथ दिया?
कब आते थे वरुण को पैनिक अटैक?
जब इंटरव्यू के दौरान साहिबा बलि ने वरुण से पूछा कि क्या आपको कभी पैनिक अटैक आए हैं? इस पर जवाब देते हुए वरुण ने कहा "हां, जब मैंने आईपीएल खेलना शुरू किया था, शुरुआती दो सालों में मुझे हर रात पैनिक अटैक आते थे. मैं पसीने से भीगकर उठता था. मेरी पत्नी ने मुझे शांत करने में बहुत मदद की. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उस समय मेरे जीवन में कुछ भी नहीं बचा था. जब मेरा पहली बार आईपीएल के लिए चयन हुआ, तब मैं 28 साल का था."
आगे क्या बोले वरुण?
उन्होंने कहा कि "उससे पहले मैंने फिल्मों में भी काम करने की कोशिश की थी, लेकिन वह पूरी तरह असफल रहा. मैं शादी भी करना चाहता था, लेकिन मेरे पास न पैसे थे, न नौकरी, और न ही अपना कुछ. मुझे पैनिक अटैक आते थे, रात को नींद नहीं आती थी और सोने के लिए गोलियां खानी पड़ती थीं. लोग सोचते हैं कि क्रिकेटरों का जीवन आसान और ग्लैमरस होता है लेकिन यह सिर्फ 5% के लिए सच है. बाकी 95% अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिताते हैं."
कैसा रहा है वरुण का IPL प्रदर्शन?
आईपीएल में वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक 84 मैच खेले हैं. इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 100 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में वरुण का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 20 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है.




