48 गेंद में 108 रन, 9 छक्के और 8 चौके! जब KKR पर कहर बनकर टूटे Bairstow, 18.4 ओवर में 262 रन बनाकर पंजाब ने रचा इतिहास
KKR और PBKS के बीच 2024 में ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिला. केकेआर की तरफ से रखे गए 262 रन को पंजाब किंग्स ने महज 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. जॉनी बेयरस्टो ने शतक लगाया, जबकि प्रभसिमरन और शशांक सिंह ने तूफानी फिफ्टी जड़ी.
Jonny Bairstow
IPL 2024 Match 42 Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings: 26 अप्रैल 2024, कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम और आमने-सामने KKR और PBKS... जब कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने 6 विकेट पर 261 रन बनाए तो लगा कि यह मैच उसके हाथ में है, लेकिन फिर जॉनी बेयरस्टो ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसकी गूंज आज तक सुनाई देती है. उनकी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में महज 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. केकेआर को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा.
जॉनी बेयरस्टो ने महज 48 गेंद में नाबाद 108 रन ठोक डाले. इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 8 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 225 का रहा. बेयरस्टो ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और दुष्मांथा चमीरा को निशाने पर लिया और गेंदों को बाउंड्री पार पहुंचाया. उन्हें शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह ने भी जड़ी फिफ्टी
प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए. वहीं, शशांक सिंह ने भी फिफ्टी जड़ते हुए 28 गेंद में 68 रन जड़ डाले. उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 2 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 242 से ज्यादा का रहा. इसके अलावा, Rilee Rossouw ने 16 गेंद में 26 रन बनाए. उन्होंने 2 छक्का और 1 चौका लगाया.
केकेआर की तरफ से किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए?
मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. टीम की ओर से फिल साल्ट ने 75, सुनील नरेन ने 71, वेंकटेश अय्यर ने 39. आंद्रे रसेल ने 24, श्रेयस अय्यर ने 28, रिंकू सिंह ने 5 और रमनदीप सिंह ने नाबाद 6 रन बनाए. पंजाब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने 2, जबकि सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया.
मैच में कुल कितने चौके-छक्के लगे?
PBKS vs KKR मैच में कुल 42 छक्के और 37 चौके लगाए. पंजाब की ओर से 24 छक्के और 15 चौके लगे, जबकि कोलकाता की तरफ से 18 छक्के और 22 चौके लगे.




