Begin typing your search...

'Ashok Kharat का Live एनकाउंटर होगा', भोंदू बाबा के रहस्य 'लोक' में किन-किन नेताओं का नाम? जानें हर सवाल का जवाब

अशोक खरात सेक्स स्कैंडल में हर दिन नए-नए दावे सामने आ रहे है वहीं अब अशोक खरात को लेकर दावा किया जा रहा है कि उनका एनकाउंटर किया जाएगा हालांकि स्टेट मिरर इसकी पुष्टि नहीं करता है तो वहीं आइए इस खबर में जानते हैं अब तक किन-किन नेताओं का नाम सामने आया है तो वहीं एक्शन में क्या-क्या हुआ है.

Ashok Kharat का Live एनकाउंटर होगा, भोंदू बाबा के रहस्य लोक में किन-किन नेताओं का नाम? जानें हर सवाल का जवाब
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 21 March 2026 9:49 PM IST

महाराष्ट्र में स्वयंभू बाबा के रूप में पहचान बनाने वाले Ashok Kharat के खुलासे ने हैरान कर दिया है हर दिन उनके दावे में कुछ न कुछ नया ट्विस्ट सामने आ ही जाता है. जैसे ही एक महिला द्वारा बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने के बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है. आरोप है कि उसने तथाकथित आध्यात्मिक शक्तियों का सहारा लेकर कई महिलाओं का यौन शोषण किया.

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी के पास महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति के करीब 200 से ज्यादा वीडियो मौजूद हैं, जिनमें से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं. फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है. इसी के साथ अब अशोक खरात को लेकर एक नया दावा सामने आया है जिसके बाद महाराष्ट्र में बवाल मच गया है. आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं इस मामले में कौन-कौन है और अब तक किसका-किसका नाम सामने आ चुका है.

क्या है पूरा मामला और कैसे खुला राज?

यह मामला तब सामने आया जब एक पीड़िता ने अशोक खरात के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लंबे समय से महिलाओं को झांसे में लेकर उनका शोषण कर रहा था और पूरे नेटवर्क को एक सुनियोजित तरीके से चला रहा था.

अशोक खरात को लेकर कितने अश्लील वीडियो का मचा हल्ला?

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी के पास कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनकी संख्या 250 के करीब बताई जा रही है. इनमें से कुछ वीडियो पहले ही वायरल हो चुके हैं, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है.

कौन-कौन गिरफ्तार हुआ है?

पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक खरात के साथ उसके दफ्तर में काम करने वाले नीरज जाधव को भी गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है.

एनकाउंटर की चर्चा क्यों हो रही है?

इस केस में नया मोड़ तब आया जब तृप्ति देसाई ने आशंका जताई कि आरोपी का एनकाउंटर किया जा सकता है. उन्होंने कहा, "अशोक खरात मामले में रूपाली चाकंकर ने महज तीन दिनों में राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया."

क्या राजनीतिक कनेक्शन छिपे हैं इस केस में?

तृप्ति देसाई का दावा है कि अशोक खरात के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों से संबंध हैं. उन्होंने कहा कि अगर यह मामला पूरी तरह खुलता है, तो कई बड़े राज सामने आ सकते हैं, इसी वजह से आरोपी को खत्म करने की साजिश भी रची जा सकती है. पुलिस ने अशोक खरात को 24 मार्च तक हिरासत में भेज दिया है. इस दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी और उसके नेटवर्क, संपत्ति और अन्य पीड़ितों की पहचान की जाएगी.

crime
अगला लेख