IPL 2026 के बाद Dhoni ले लेंगे संन्यास? CSK के Ex-Player ने कहा- Mentor की भूमिका में आएंगे नजर, गायकवाड़ पर रहेगा फोकस
IPL 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान MS Dhoni का आखिरी सीजन हो सकता है. इसके कई संकेत भी नजर आ रहे हैं. रॉबिन उथप्पा ने कहा कि धोनी इस बार मेंटर की भूमिका में दिख सकते हैं.
MS Dhoni
IPL 2026 की शुरुआत से पहले एक बार फिर MS Dhoni के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है. पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके Robin Uthappa ने भी इसी तरह का संकेत दिया है. उनका मानना है कि धोनी इस बार टीम में 'मेंटर-कम-प्लेयर' की भूमिका निभाते नजर आएंगे और मैदान पर पहले जितने सक्रिय नहीं रहेंगे.
उथप्पा के मुताबिक, धोनी IPL 2026 में खुद को धीरे-धीरे टीम से अलग करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, ताकि टीम की कमान संभाल रहे Ruturaj Gaikwad पूरी तरह एक स्वतंत्र कप्तान के रूप में उभर सकें.
क्यों होने लगी धोनी के रिटायरमेंट की बात?
- पिछले कुछ सीजन में धोनी की बल्लेबाजी पोजिशन भी नीचे खिसकी है. जहां पहले वह मिडिल ऑर्डर में खेलते थे, वहीं अब वह नंबर 7 या 8 पर बल्लेबाजी करते दिखे हैं. इस बार भी उनसे लोअर ऑर्डर में खेलने की उम्मीद है.
- चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 से पहले बड़ा कदम उठाते हुए Sanju Samson को टीम में शामिल किया है. हालांकि, उथप्पा का मानना है कि कप्तानी सैमसन को नहीं दी जानी चाहिए, बल्कि गायकवाड़ को समय दिया जाना जरूरी है.
- उथप्पा ने कहा कि गायकवाड़ 2024 से टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उन्हें धोनी की छाया से बाहर निकलकर खुद को साबित करने का मौका मिलना चाहिए. अगर भविष्य में जरूरत पड़े, तो सैमसन कप्तानी का विकल्प हो सकते हैं.
कैसा रहा धोनी का IPL Career?
धोनी का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं और Chennai Super Kings को 5 बार चैंपियन बनाया है. IPL 2026 में CSK अपना पहला मुकाबला Rajasthan Royals के खिलाफ 30 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेलेगी. अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या यह धोनी का आखिरी सीजन साबित होगा.




