Begin typing your search...

ट्रॉफी से बड़ी मेरी बेटी! प्रिंस ने The 50 के Grand To Finale का टिकट छोड़ा, रजत दलाल ने कसा तंज; Shiv Thakare बनेंगे विनर?

The 50 को अपने टॉप- 4 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं. इन फाइनलिस्ट में शिव ठाकरे, मिस्टर फैजू, रजत दलाल और काका जी शामिल हैं. हालांकि, इस दौरान प्रिंस नरूला ने सबका दिल जीत लिया.

ट्रॉफी से बड़ी मेरी बेटी! प्रिंस ने The 50 के Grand To Finale का टिकट छोड़ा, रजत दलाल ने कसा तंज; Shiv Thakare बनेंगे विनर?
X
( Image Source:  x.com/HotstarReality )

The 50 को अपने टॉप- 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं. इन फाइनलिस्ट में शिव ठाकरे, मिस्टर फैजू, रजत दलाल, काका और कृष्णा श्रॉप शामिल हैं. हालांकि, इस दौरान प्रिंस नरूला ने सबका दिल जीत लिया.

दरअसल, प्रिंस नरुला ने ग्रैंड टू फिनाले का टिकट जीत लिया था, लेकिन उन्होंने यह टिकट शिव ठाकरे को सौंप दिया. हालांकि, शिव यह टिकट नहीं लेना चाहते थे, लेकिन प्रिंस के बार-बार कहने पर उन्होंने यह टिकट स्वीकार किया.

रजत दलाल ने प्रिंस पर क्या कहा?

प्रिंस के टिकट टू फिनाले शिव को देने पर रजत दलाल तंज कसते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि प्रिंस ने उनसे हारने की डर से टिकट टू फिनाले शिव को दिया है. यह डर अच्छा लगा.

प्रिंस ने शिव पर क्या कहा?

प्रिंस ने टिकट टू फिनाले शिव को देते हुए कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी ट्रॉफी मेरी बेटी है. मैं घर जाकर अपनी पत्नी और बेटी से मिलूंगा. मैं पहले भी कई शो जीता हूं. शिव को मैंने इस शो में लाया है. इसलिए मैं चाहता हूं कि शिव आगे बढ़े और ट्रॉफी जीते. इस दौरान रिद्धि डोगरा की आंखों में आंसू आ गए.

टिकट टू फिनाले का टास्क क्या था?

टिकटू टू फिनाले का टास्क काफी मजेदार था. इसमें लॉयन के हिंट पर 3 प्लेयर्स की 4 टीमों को टिकट हासिल करना था. टास्क के दौरान प्लेयर्स को 100 पंचिंग बैग में, जिनमें 1 से 100 तक नंबर थे, में से टिकट टू फिनाले हासिल करना था, जिसके साथ थम्स अप भी था.

टॉप-12 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

शुरुआत में शामिल हुए 50 सेलिब्रिटीज में से केवल ये 12 खिलाड़ी अंतिम दौर तक पहुंचने में सफल रहे हैं:

  • शिव ठाकरे: बिग बॉस और रोडीज़ के अनुभवी खिलाड़ी
  • मिस्टर फैजू (फैजल शेख): मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
  • प्रिंस नरूला: रियलिटी शोज के किंग माने जाने वाले
  • रजत दलाल: अपनी बेबाकी के लिए चर्चित प्रतियोगी
  • मनीषा रानी: सोशल मीडिया स्टार और एंटरटेनर
  • रिद्धि डोगरा: लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री
  • कृष्णा श्रॉफ: जैकी श्रॉफ की बेटी और फिटनेस फ्रीक
  • अर्चना गौतम: अपनी कॉमेडी और ड्रामा के लिए जानी जाने वाली
  • विक्रांत सिंह राजपूत: भोजपुरी अभिनेता
  • उर्वशी ढोलकिया: टीवी की मशहूर 'कोमोलिका'
  • रविंदर सिंह (इम्मोर्टल काका): फिटनेस इन्फ्लुएंसर और गायक
  • नेहल चुडासमा: मॉडल और बिग बॉस फेम

क्या है The 50 ?

The 50 भारत का एक नया और हाई-स्टेक्स रियलिटी शो है, जिसका ग्रैंड फिनाले 22 मार्च 2026 को होने जा रहा है. यह शो अपनी अनूठी रणनीति और कड़े मुकाबलों के लिए चर्चा में है. यह किन वजहों से चर्चा में रहा, आइए जानते हैं...

  • कॉन्सेप्ट: यह शो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंच सीरीज 'लेस 50' (Les 50) पर आधारित है, जहां 50 मशहूर हस्तियां मुंबई के एक विशाल 'महल' (Palace) में 26 दिनों तक बंद रहती हैं.
  • द लायन (The Lion): इस शो को किसी इंसान ने नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी नकाबपोश पात्र जिसे 'द लायन' कहा जाता है, प्रतियोगियों को निर्देश और टास्क देता है.
  • प्रसारण (Streaming): यह शो 1 फरवरी 2026 से Colors TV और JioHotstar पर प्रसारित हो रहा है.
  • इनाम राशि (Prize Money): शो की विजेता राशि ₹50 लाख तक हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह राशि किसी कंटेस्टेंट को नहीं, बल्कि एक भाग्यशाली प्रशंसक (Fan) को दी जाएगी.
  • विजेता (Leaked): कई मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार, शिव ठाकरे इस शो के पहले सीजन के विजेता बनकर उभरे हैं, जिन्होंने फाइनल में मिस्टर फैजू को हराया है.
bollywood
अगला लेख