Begin typing your search...

The 50: टास्क में नेहल- Arushi Chawla की हुई कैट फाइट, इस कंटेस्टेंट का कटा शो से पत्ता

रियलिटी शो The 50 में हाल ही में हुए टास्क ने शो का माहौल पूरी तरह बदल दिया, जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच स्ट्रेटजी और गठजोड़ देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर नेहल और आरुषि चावला के बीच जबरदस्त बहस ने सभी का ध्यान खींच लिया.

nehal chudasama
X
( Image Source:  x-@its_SanyHere )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 20 March 2026 1:38 PM IST

रियलिटी शो The 50 जैसे-जैसे फिनाले के नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है. हाल ही में हुए टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब नेहल और आरुषि चावला के बीच जोरदार कैट फाइट देखने को मिली. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच टास्क का रिजल्ट सामने आते ही कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत दांव पर लग गई.

डेंजर जोन में पहुंचे खिलाड़ियों के बीच तनाव साफ देखा जा सकता था. इस टास्क के बाद कई खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लग गई और आखिरकार एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर होना पड़ा.

लायन ने एक इंटरेस्टिंग टास्क दिया, जिसमें 19 कंटेस्टेंट मौजूद थे, लेकिन टास्क एरिया में नौ-नौ लोगों की सिर्फ दो टीमें ही जा सकीं. हर टीम में पांच लड़के और चार लड़कियां होना ज़रूरी था. इसकी वजह से काका को दोनों में से किसी भी टीम में जगह नहीं मिली. इस टास्क में दोनों कंटेस्टेंट को एक-दूसरे के कटोरे में भरे पानी को गिराना था, जिसका पहला सारा पानी गिर गया, वह हारा.

डेंजर जोन में ये कंटेस्टेंट

टास्क खत्म होते ही कुल दस खिलाड़ी डेंजर जोन में पहुंच. इनमें आरुषि चावला, मनीषा रानी, ​​उर्वशी ढोलकिया, वंशज सिंह, लक्ष्य कौशिक, काका, हामिद बरकज़ी, लवकेश कटारिया और फैजू शामिल हैं. आखिर में लायन ने दोनों टीम को कहा कि वह डेंजर जोन में से चार लोगों को सेफ कर सकते हैं. जहां लवकेश, फैजू, रिद्धी और हामिद बच गए.

कौन-सा कंटेस्टेंट हुआ शो से आउट?

वोटिंग का जोड़ तोड़ लगाते हुए आरुषि, उर्वशी, लक्ष्य, काका और मनीषा रानी बच गए. वहीं, इस बार वंशज का सफर यहीं खत्म हो गया. फिनाले के इतने करीब आकर उनका सफर खत्म होना सभी के लिए चौंकाने वाला रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे कौन से नए मोड़ इस शो में सामने आते हैं.

क्या प्रिंस की टीम से आउट होंगे कंटेस्टेंट्स?

आज का टास्क काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है, जिसमें खिलाडियों को भारी-भरकर वजन वाली चीज को उठाए रखना होगा. इसके अलावा, एक और टास्क दिया जाएगा, जिसमें या तो शो की प्राइज मनी बढ़ेगी या फिर आज भी कुछ कंटेस्टेंट के नाम एग्जिट ऑर्डर लिखा जाएगा. सोशल मीडिया में चल रहे बज के हिसाब से आज प्रिंस की टीम मुश्किल में पड़ सकती है.

वायरल
अगला लेख