Amazon Prime Video 2026 release: आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, Naagzilla से Dahad 2 तक मेगा लाइनअप
ऋतिक रोशन की HRX Films ने Amazon Prime Video के साथ मिलकर 2026 के लिए मेगा कंटेंट लाइनअप पेश किया है. इसमें ‘दहाड़ 2’, ‘मिर्जापुर मूवी’, ‘नागज़िला’ जैसी बड़ी फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं.
Amazon Prime Video 2026 release: ऋतिक रोशन की प्रोडक्शन कंपनी एचआरएक्स फिल्म्स ने अमेज़न प्राइम वीडियो (OTT प्लेटफॉर्म) पर अपनी शुरुआत की है. यह प्लेटफॉर्म अब बहुत तेजी से बढ़ रहा है. पहले यह सिर्फ 'स्टॉर्म' और 'मेस' जैसी फिल्मों और सीरीज से शुरू हुआ था. लेकिन अब यहां बहुत सारी बड़ी और रोमांचक फिल्में और वेब सीरीज आने वाली हैं.
इनमें पॉपुलर सीरीज 'दहाड़' का दूसरा सीजन, आलिया भट्ट की नई फिल्म 'डोंट बी शाय', 'मिर्जापुर द मूवी', कार्तिक आर्यन की 'नागज़िला' जैसी कई मजेदार और बड़े नाम वाली कहानियां शामिल हैं. यह प्लेटफॉर्म अब कहानी सुनाने के तरीके, स्टार पावर और बड़े स्केल पर बहुत आगे बढ़ चुका है. यहां देखें लिस्ट:
दहाड़ सीजन 2
यह एक बहुत डरावनी और रोमांचक सीरीज है. कहानी फिर से राजस्थान के एक छोटे शहर में है, जहां एक सीरियल किलर घूम रहा है. सब-इंस्पेक्टर अंजली मेघवाल इस केस की जांच करती है. जांच में पता चलता है कि कैसे पावर, पुरुष प्रधान समाज और विशेषाधिकार वाली लोग हिंसा को बढ़ावा देते हैं.
निर्देशक: रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय
कलाकार: सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया, विनीत कुमार सिंह, सिकंदर खेर, आयशा अहमद.
मिर्जापुर द मूवी
यह अमेज़न की सबसे हिट सीरीज 'मिर्जापुर' की कहानी को अब बड़ी फिल्म के रूप में ला रहा है. पहले यह सिर्फ OTT पर थी, अब थिएटर में रिलीज होगी और फिर स्ट्रीमिंग पर आएगी. अपराध, गैंगवार और पावर की पूरी गाथा.
निर्देशक: पुनीत कृष्णा
कलाकार: अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन और कई अन्य.
स्टॉर्म
यह एक टेंशन भरी ड्रामा सीरीज है. पांच महिलाएं एक बड़े और खतरनाक घोटाले में फंस जाती हैं. यह घोटाला उन्हें बर्बाद भी कर सकता है या आजाद भी.
एचआरएक्स फिल्म्स
निर्देशक और क्रिएटर: अजीतपाल सिंह.
कलाकार: पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रमा शर्मा, सबा आजाद, रजित कपूर, गौतम रोडे.
मेस
यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है. कुछ लुटेरे एक घर में घुसते हैं, लेकिन घर का मालिक OCD (बहुत ज्यादा साफ-सफाई और व्यवस्था का पागल) वाला है. लुटेरों को पता चलता है कि परिवार को नहीं, बल्कि खुद उन्हें रात भर जिंदा रहना मुश्किल होगा.
निर्देशक: राजेश ए कृष्णन
कलाकार: प्रतीक गांधी, रणवीर शौरी, गजराज राव, अनुराग ठाकुर
डोंट बी शाय
यह एक युवा लड़की की कहानी है जो सोचती है कि उसकी जिंदगी सब सेट है, लेकिन अचानक सब कुछ बिगड़ने लगता है. आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा सपोर्टेड.
निर्देशक: श्रीति मुखर्जी
लीड किरदार: श्यामली 'शाय' दास (20 साल की लड़की)
नागज़िला
यह एक मजेदार फंतासी कॉमेडी फिल्म है। कहानी नागों की दुनिया में है, जो रूप बदल सकते हैं और इंसानों के बीच रहते हैं. एक बेफिक्र नाग की नागमणि खतरे में पड़ जाती है और अराजकता फैल जाती है.
लीड एक्टर : कार्तिक आर्यन
पहले सिनेमा में रिलीज होगी, फिर OTT पर आएगी.
सिस्टम
कोर्टरूम ड्रामा दो अलग-अलग बैकग्राउंड वाली महिलाओं की कहानी एक अमीर और पावर वाली लोक प्रासीक्यूटर , दूसरी साधारण स्टेनोग्राफर सत्ता, न्याय और विशेषाधिकार की गहरी पड़ताल पर बनी.
निर्देशक: अश्विनी अय्यर तिवारी
कलाकार: सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका, आशुतोष गोवारिकर.
खोया महल
रहस्यमय ड्रामा सीरीज. बिछड़े सौतेले भाई-बहन एक पुराने, जर्जर होटल को चलाने को मजबूर होते हैं, जिसके अपने राज हैं.
निर्देशक: जयदीप सरकार और कोंकणा सेन शर्मा
कलाकार: अदिति राव हैदरी, बरुण सोबती
राख
क्राइम थ्रिलर। दो किशोर लापता हो जाते हैं, परिवार बिखर जाता है, पूरा शहर डर में. एक निडर अधिकारी सच्चाई ढूंढने निकलता है.
निर्देशक: प्रोसित रॉय
कलाकार: अली फज़ल, सोनाली बेंद्रे, दिब्येंदु
मटका किंग
1960 के मुंबई में सेट ऐतिहासिक ड्रामा. एक जुआ खेल 'मटका' कैसे शहर के गरीब तबके को ताकत देता है/
निर्देशक: नागराज मंजुले
कलाकार: विजय वर्मा, कृतिका कामरा
टीन कौवे
जासूसी थ्रिलर. एक पूर्व एजेंट को वापस आना पड़ता है, क्योंकि उसे गद्दार ढूंढना है, लेकिन खुद की एजेंसी उसे मारना चाहती है.
निर्देशक: प्रियंका घोष
कलाकार: सिद्धांत गुप्ता, फातिमा सना शेख, बॉबी देओल
आदर्श बाल विद्यालय
हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ एक अव्यवस्थित सरकारी स्कूल को सुधारने की कोशिश में मज़ेदार अराजकता.
निर्देशक: हिमांक गौड़
कलाकार: केके मेनन, नवीन कस्तूरिया, अर्चना पूरन सिंह
टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी
एक युवा टैक्स अधिकारी शक्तिशाली अपराधियों से लड़ता है.
कलाकार: रवि किशन, आदित्य रावल.
कारनामे बदला गियर पलटी किस्मत
क्राइम ड्रामा बेस्ड चार दोस्त कार चुराते हैं, लेकिन मामला बड़े गिरोह में फंस जाता है.
निर्देशक: विनय वाइकुल
कलाकार: पूरव झा, नमन जैन, सिकंदर खेर
रफू
अनोखी लव स्टोरी के साथ एक सिंगर अपनी पूर्व सास के साथ रहने को मजबूर होता है, जबकि एक्स वाइफ ऊपर रहती है.
निर्देशक: शशांक बाली।
कलाकार: मनीष पॉल, अंगिरा धर
लुकखे
ड्रामा जिसमें खेल, रैप म्यूजिक और अपराध मिलते हैं.
निर्देशक: हिमांक गौड़
कलाकार: राशि खन्ना, किंग, पलक तिवारी
वैन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट
मैथोलॉजिकल फंतासी एक शहरी लड़का जंगल में देवी जगा देता है और गांव बचाने की जिम्मेदारी आ जाती है.
निर्देशक: दीपक मिश्रा
कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया
ये सभी प्रोजेक्ट्स अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाले हैं. अलग-अलग जॉनर – थ्रिलर, कॉमेडी, ड्रामा, क्राइम, फंतासी सब कुछ है. बड़े स्टार्स, अच्छी कहानियां और मजेदार ट्विस्ट के साथ यह प्लेटफॉर्म 2026 में बहुत धमाल मचाने वाला है.




