Begin typing your search...

चुप कर जा पाकिस्तानी! Dhruv Rathee ने Aditay Dhar को बताया बीजेपी का प्रोपगैंडिस्ट, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन इसी बीच ध्रुव राठी के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है.

चुप कर जा पाकिस्तानी! Dhruv Rathee ने Aditay Dhar को बताया बीजेपी का प्रोपगैंडिस्ट, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास
X
( Image Source:  Instagram: adityadharfilms, X: @dhruv_rathee )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 20 March 2026 10:02 AM IST

रणवीर स्टारर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. उम्मीद के मुताबिक, पहले दिन से ही थिएटर्स में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है. पहले दिन ही इसने बहुत अच्छा बिजनेस किया है, जैसे कि 75 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग और अब 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की तरफ बढ़ रही है. लेकिन दर्शकों की राय बंटी हुई है. कुछ लोग फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं, कह रहे हैं कि एक्शन, परफॉर्मेंस और स्केल शानदार है. वहीं कुछ दर्शक मानते हैं कि यह पहली फिल्म 'धुरंधर' जितनी अच्छी नहीं बनी है, कहानी में कुछ कमी लग रही है या यह उतनी मजेदार नहीं लगी.

इसी बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी ने फिर से इस फिल्म और इसके डायरेक्टर आदित्य धर पर निशाना साधा है. ध्रुव ने पहले भी पहली फिल्म की आलोचना की थी और अब सीक्वल पर भी कमेंट किया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने तीन महीने पहले ही आदित्य धर को भाजपा का प्रोपगैंडिस्ट कहा था. अब सबको खुद दिख जाएगा. पहली फिल्म में तो प्रोपेगैंडा थोड़ा हल्का-फुल्का और छिपा हुआ था, लेकिन इस बार उन्होंने ज्यादा कॉन्फिडेंस में आकर सब कुछ खुलकर कर दिया. ध्रुव ने याद दिलाया कि उन्होंने पहले कहा था, 'अच्छी तरह से बनाया गया प्रोपेगेंडा ज्यादा खतरनाक होता है.' लेकिन अब तो अच्छी तरह से बनाया हुआ भी नहीं बचा है. उन्होंने आखिर में 'हा हा' लिखकर मजाक उड़ाया.

ध्रुव राठी की शुरू हुई ट्रोलिंग

ध्रुव की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तुरंत अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ लोगों ने उनका साथ दिया और कहा कि वे सही बोल रहे हैं. लेकिन बहुत से यूजर्स ने उनका विरोध किया और उनके तर्कों पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, 'जब भी कोई आपकी बात को चुनौती देता है, तो आप तुरंत उसे प्रोपेगैंडा कह देते हैं. यह फिल्म या निर्देशक के बारे में कम बताता है और आपके बारे में ज्यादा बताता है. मुझे लगता है सबसे बड़े पाकिस्तानी आप ही हो इसलिए चुप हो जाओ.'

क्या रहा यूजर्स का रिएक्शन

एक यूजर ने कहा, 'पाकिस्तान के बर्बर हमले के खिलाफ एक भी पोस्ट नहीं है, जिसमें उन्होंने 400 से अधिक लोगों की जान ले ली, लेकिन आप इस बात से बहुत दुखी हैं कि आदित्य धर ने पाकिस्तान को बेनकाब करने और उसे बदनाम करने वाली एक फिल्म बनाई है. अब यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि आप किसके पक्ष में हैं, भारत के पक्ष में या पाकिस्तान के पक्ष में.'

दूसरे ने कहा, 'कलेक्शन देखकर और रोना आ रहा है. हां, ये तो बीजेपी का प्रोपेगैंडा है. जो उखड़ ना है उखड़ ले और आप आप की उस शॉर्ट फिल्म के बारे में क्यों नहीं बताते जो आपने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड की है?.'

एक अन्य ने कहा, 'यह पैसे लेकर प्रचार करने वाला कांग्रेसी समर्थक और पाकिस्तानी चमचा सोचता है कि वह विदेश में बैठकर भारतीयों को गुमराह कर सकता है. लोग पहले ही सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं, धुरंधर 2 सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.'

हालांकि एक यूजर ने काफी विस्तार से कहा, 'एक यूजर ने ध्रुव राठी की टिप्पणी पर काफी लंबा और साफ-साफ जवाब दिया. अब हर फिल्म जो आपको पसंद नहीं आती, वो सीधे-सीधे प्रोपेगैंडा बन जाती है? आपने ये बात पहले भी कही थी, ठीक है. लेकिन सिर्फ नाम लगाने से कोई चीज़ सच नहीं हो जाती. असली बात ये है कि आपने फिल्म का कोई डीप एनालिसिस नहीं किया. फिल्म में कौन सा हिस्सा फैक्ट्स के हिसाब से गलत है? कौन सी बात को गलत तरीके से दिखाया गया है? राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद या असली घटनाओं पर आधारित फिल्में तो हमेशा से बनती आ रही हैं जैसे पुरानी कई फिल्में. सिर्फ इसलिए कि फिल्म आपके अपने विचारों से मेल नहीं खाती, उसे प्रोपेगैंडा कह देना बहुत कमजोर बहाना है. पहले आप कहते थे कि ये प्रोपेगैंडा छिपा हुआ था, अब कह रहे हैं 'खुला' हुआ है. ये आपका अपना व्यक्तिगत गुस्सा या पहले से बना हुआ नजरिया ज्यादा दिखाता है, न कि कोई निष्पक्ष और ईमानदार आलोचना और सबसे बड़ी मजाक की बात ये है कि आप हर उस चीज़ को 'प्रोपेगैंडा' कहकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, जिससे आप असहमत हैं. अगर आपके पास ठोस सबूत या फैक्ट हैं, तो दिखाइए. वरना ये सिर्फ पहले से तय की हुई राय लगती है, कोई सच्ची आलोचना नहीं.

अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और इसके पहले दिन ही इसने कमाल के आंकड़े छू लिए. फिल्म ने अपने पहले दिन 19 मार्च को भारत में लगभग 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की. यह कमाई 21,728 शोज के जरिए हुई. इस शानदार शुरुआत के साथ यह फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई.



bollywoodRanveer Singh
अगला लेख