Begin typing your search...

58 महिलाओं के अश्लील वीडियो, सोशल पर वायरल क्लिप; ज्योतिषाचार्य अशोक खरात के साथ और कौन-कौन?

ज्योतिषाचार्य अशोक खरात को पुलिस ने रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर किया है. उनके पास से 58 वीडियो क्लिप बरामद की गई है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या इस मामले में अशोक खरात के साथ और कोई भी जुड़ा है?

Nashik Jyotishacharya Ashok Kharat 58 obscene Video Clips
X

Ashok Kharat

( Image Source:  X/ @TyrantOppressor )

नासिक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें खुद को ज्योतिषाचार्य और ‘कैप्टन’ कहने वाले अशोक खरात पर गंभीर आपराधिक आरोप लगे हैं. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके पास से 58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की है. आरोपों में रेप, ब्लैकमेलिंग और वित्तीय अपराध शामिल हैं.

इस गिरफ्तारी के बाद मामले की परतें खुलती जा रही हैं और हर नई जानकारी के साथ स्थिति और भी गंभीर नजर आ रही है. जांच में सामने आया है कि खरात ने सालों में भारी संपत्ति अर्जित की और कथित तौर पर महिलाओं और चर्चित लोगों के खिलाफ वीडियो क्लिप का दुरुपयोग किया.

58 अश्लील वीडियो में क्या है राज?

इस केस का सबसे चौंकाने वाला सबूत 58 वीडियो क्लिप बताई जा रही हैं. छापेमारी के दौरान ये क्लिप अलग-अलग डिजिटल डिवाइस से बरामद की गईं. पुलिस का कहना है कि इनमें कुछ वीडियो कथित रूप से महिलाओं और चर्चित चेहरों से जुड़े हो सकते हैं. इनकी फॉरेंसिक जांच चल रही है. पुलिस का कहना है कि अगर ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामला सिर्फ यौन शोषण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक बड़े ब्लैकमेलिंग रैकेट की शक्ल भी ले सकता है.

कैसे खुली पोल?

नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने 18 मार्च की सुबह करीब 4 बजे कार्रवाई करते हुए अशोक खरात को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इसे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दिया. SIT की कमान महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के हाथ में है.

जांच के दौरान अधिकारियों ने खरात से करीब दो घंटे तक पूछताछ की, हालांकि आधिकारिक रूप से अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है. SIT का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अशोक खरात के साथ और कौन-कौन?

एक और मामला शिरडी से सामने आया है, जहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे अशोक खरात के ऑफिस से जुड़े फोन नंबर से आपत्तिजनक तस्वीर भेजी गई और वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे गए. इस मामले में आरोपी के ऑफिस से जुड़े कर्मचारी नीरज जाधव का नाम सामने आया है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह अकेले नीरज जाधव की कार्रवाई थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था.

कितने करोड़ की संपत्ति बरामद?

पुलिस की छापेमारी में खरात के घर से एक पिस्टल, कारतूस और करीब साढ़े छह लाख रुपये नकद बरामद हुए. जांच में सामने आया कि पिछले 15 सालों में अशोक खरात ने भारी संपत्ति अर्जित की है. पुलिस का अनुमान है कि उनकी कुल संपत्ति करीब 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच है.

India News
अगला लेख