Begin typing your search...

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिस ज्योतिषी Ashok Kharat के धोए पैर, वह निकला रेप का आरोपी; CCTV में कैद हुई काली करतूतें

नासिक में एक तथाकथित ज्योतिषी अशोक खरात को महिलाओं के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से 58 महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है. सरकार ने SIT बनाकर जांच शुरू कर दी है.

ashok kharat viral video
X

CCTV में कैद काली करतूतें: ‘कैप्टन’ ज्योतिषी का राज खुलते ही मचा हड़कंप

( Image Source:  X@govindprataps12/@HuhVsWorld )

महाराष्ट्र के Nashik जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को प्रभावशाली ज्योतिषी बताने वाले Ashok Kharat को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने आध्यात्म और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण किया और उनका भरोसा तोड़ते हुए उन्हें ब्लैकमेल भी करता था.

पुलिस के मुताबिक 67 वर्षीय आरोपी, जो खुद को ‘कैप्टन’ कहता था और मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अधिकारी बताया जाता है, महिलाओं को उनकी निजी समस्याएं हल करने का झांसा देकर अपने पास बुलाता था. वहां वह कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर उन्हें सम्मोहित करता और फिर डर दिखाकर दुष्कर्म करता था. वह महिलाओं को यह कहकर धमकाता था कि अगर उन्होंने विरोध किया तो उनके पति की जान को खतरा हो सकता है या उन पर तांत्रिक शक्तियों का असर पड़ेगा.

हैरानी की बात यह है कि महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकंकर ने एक कार्यक्रम में आरोपी अशोक खरात का पैर धोती हुई दिखाई दी थीं. इसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.

जांच में क्या-क्या खुलासा हुआ?

  • जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि आरोपी ने अपने ऑफिस में छिपे हुए CCTV कैमरे लगा रखे थे.
  • पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो क्लिप होने की बात सामने आई है. इससे यह मामला एक संगठित शोषण और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क की ओर इशारा करता है.
  • आरोपी का ऑफिस ‘Oakus Property Dealers and Developers’ नाम से Canada Corner Nashik इलाके में था, लेकिन पुलिस का कहना है कि वहां रियल एस्टेट के बजाय अवैध गतिविधियां चल रही थीं. इसके अलावा Mirgaon में उसका आलीशान फार्महाउस और मंदिर परिसर भी जांच के दायरे में है, जहां कई प्रभावशाली लोग आते-जाते थे.
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने IPS अधिकारी Tejaswini Satpute की अगुवाई में SIT गठित की है, जबकि Nashik Crime Branch वीडियो और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है.

कैसे गिरफ्तार हुआ आरोपी?

गिरफ्तारी भी बेहद फिल्मी अंदाज में की गई. पुलिस ने रात के समय आरोपी के फार्महाउस के बाहर ‘चोर-चोर’ का शोर मचाकर माहौल बनाया और इसी अफरा-तफरी में अंदर घुसकर उसे बेडरूम से दबोच लिया. छापेमारी में पिस्टल, जिंदा कारतूस और कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.

इस पूरे मामले ने राजनीतिक तूफान भी खड़ा कर दिया है. विपक्ष ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं का शोषण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

India News
अगला लेख