Begin typing your search...

खनिजों का खजाना निकला ओडिशा! जमीन के नीचे मिला हीरा, रूबी के भी मिले निशान

ओडिशा की जमीन के नीचे छिपे खनिज भंडार को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. राज्य के खनन विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, यहां कई इलाकों में कीमती पत्थरों और धातुओं के संकेत मिले हैं.

Diamond
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 19 March 2026 7:06 PM IST

ओडिशा की जमीन के नीचे छिपे खनिज भंडार को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. अलग-अलग इलाकों में हीरा, रूबी और सोने जैसे कीमती खनिजों के संकेत मिले हैं. विधानसभा सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में ओडिशा के वाणिज्य एवं परिवहन, इस्पात एवं खान मंत्री विभूति भूषण जेना ने यह जानकारी शेयर की है.

हालांकि, अभी इन संकेतों को पूरी तरह से परखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती जानकारी ही बड़े खजाने की ओर इशारा कर रही है. अगर ये संभावनाएं सच साबित होती हैं, तो ओडिशा देश के खनिज मानचित्र पर एक नई पहचान बना सकता है.

नुआपाड़ा में मिले हीरे वाले पत्थर

खनन मंत्री बिभूति भूषण ने विधानसभा में बताया कि नुआपाड़ा जिले के कलामिदारा इलाके में ऐसे पत्थर मिले हैं जिनमें हीरे के अंश होने की संभावना है. यह खोज राज्य के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे आगे चलकर खनन के नए रास्ते खुल सकते हैं. फिलहाल वहां खनन का काम शुरू नहीं किया गया है. सरकार अभी इस इलाके का तकनीकी और आर्थिक लेवल पर पूरी स्टडी कर रही है, ताकि यह तय किया जा सके कि यहां खनन करना सही और फायदेमंद रहेगा या नहीं.

कालाहांडी में मिले रूबी के साइन

हीरों के अलावा कालाहांडी जिले के कुछ इलाकों में रूबी जैसे कीमती पत्थरों के संकेत भी मिले हैं. जूनागढ़ ब्लॉक के हिंजिलीबहाल-जिलिंगिबार क्षेत्र में इनके होने के सबूत सामने आए हैं. इसके साथ ही जिले के दूसरे हिस्सों में भी ऐसे कीमती रत्न मिलने के संकेत मिले हैं. हालांकि, अभी तक राज्य में किसी भी रत्न की आधिकारिक खदान शुरू नहीं हुई है.

अन्य जिलों में भी खनिज संपदा के संकेत

राज्य के अन्य हिस्सों में भी कई महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की गई है. देवगढ़ जिले के रियामल ब्लॉक के अडासा-रमपल्ली क्षेत्र में तांबा, ग्रेफाइट, निकेल और सोने के संकेत मिले हैं. वहीं, मयूरभंज जिले के कुलियाना ब्लॉक के मदनसाही-कंजिया इलाके में तांबा और सोने की मौजूदगी पाई गई है. इसके अलावा क्योंझर जिले के बंसपाल ब्लॉक के गोपुर-जलाडीही क्षेत्र में भी सोने के संकेत मिले हैं.


India News
अगला लेख