Begin typing your search...

The 50 में बड़ा ट्विस्ट! 6 कंटेस्टेंट्स एक साथ हुए महल से बाहर, जानें कब है शो का Grand Finale और कौन हैं टॉप-12 फाइनलिस्ट

The 50 के Grand Finale से पहले बड़ा ट्विस्ट सामने आया है, जहां 6 कंटेस्टेंट्स को एक साथ Lion ने Exit Order दिया है. यह सब एक टास्क की वजह से हुआ है, जिसके बाद प्राइज मनी ₹34.44 लाख पहुंच गई. शो के ग्रैंड फिनाले की डेट भी सामने आ गई है.

the 50 grand finale kab hai
X

दोस्ती टूटी, गेम बदला: ‘The 50’ के फिनाले से पहले सबसे बड़ा धमाका

( Image Source:  x.com/HotstarReality )

The 50 Grand Finale Date and Finalist: रियलिटी शो 'द 50' अपने फिनाले से ठीक पहले बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. शो के 48वें में आए एक बड़े ट्विस्ट ने गेम का पूरा समीकरण बदल दिया और खिलाड़ियों के रिश्तों की असली परीक्षा ली. टास्क के दौरान ‘फॉक्सी’ ने शिव ठाकरे, रजत दलाल और मिस्टर फैजू को ‘लायन’ के पास एक खास 'सैक्रिफाइस गेम' के लिए भेजा. यहां उन्हें तीन विकल्प दिए गए, जिनमें से उन्होंने सबसे कठिन रास्ता चुना-₹6 लाख के बदले 6 खिलाड़ियों को बाहर करना.

इस फैसले ने दोनों Alliance में हलचल मचा दी. रजत ने Hamid Barkzi और Siwet Tomar, फैजू ने Arushi Chawla और Yuvika Chaudhary, जबकि शिव ने लवकेश कटारिया और लक्ष्य कौशिक के नाम चुने. इस दौरान आरुषि को सबसे बड़ा झटका लगा, क्योंकि उन्हें फैजू से मजबूत बॉन्ड की उम्मीद थी.

नामों के ऐलान के बाद माहौल और गरमा गया. प्रिंस नरूला ने रजत दलाल पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर उनके ग्रुप को टारगेट किया. रजत ने माना कि फैसले सामूहिक थे, लेकिन इससे विवाद और बढ़ गया.

रजत और फैजू ने टास्क में कितने लाख जीते?

टास्क भी आसान नहीं था. दो खंभो को अपने दोनों हाथों के सहारे 15 मिनट तक रोक रहना था. इस दौरान बीच-बीच में वजन बढ़ाया भी जा रहा था. शिव कुछ ही मिनटों में बाहर हो गए, जबकि फैजू दर्द के बावजूद टिके रहे. रजत ने अपने फिटनेस अनुभव का इस्तेमाल कर फैजू की मदद की और दोनों ने मिलकर टास्क को पूरा किया. इससे ₹4 लाख प्राइज मनी में जुड़े और कुल राशि ₹34.44 लाख पहुंच गई.

टॉप-12 कंटेस्टेंट कौन-कौन से हैं?

जियोहॉटस्टार की ओऱ से जारी किए गए वीडियो में फिनाले से पहले टॉप-12 कंटेस्टेंट्स भी सामने आ गए हैं. इनमें प्रिंस नरुला, फैजल शेखर उर्फ मिस्टर फैजू, शिव ठाकरे, विक्रांत सिंह राजपूत, रिद्धि डोगरा, रजत दलाल, मनीषा रानी, उर्वशी ढोलकिया, रविंदर सिंह उर्फ काका, कृष्णा श्रॉफ, अर्चना गौतम और नेहल चूडासमा शामिल हैं.

कब होगा The 50 का Grand Finale?

अब The 50 अपने आखिरी चरण में है. शिव ठाकरे और मिस्टर फैजू को विनर की रेस में मजबूत दावेदार माना जा रहा है. शो का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च को होने जा रहा है. उससे पहले अब हर चाल निर्णायक साबित हो सकती है, क्योंकि रिश्ते कमजोर हो चुके हैं और खेल पूरी तरह खुल चुका है.

bollywood
अगला लेख