Begin typing your search...

The 50 से बाहर हुए Sidharth Bhardwaj, रजत दलाल के फैंस पर लगाए गंभीर आरोप; दोस्तों को मिल रहीं धमकियां

रियलिटी शो The 50 से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया कि रजत दलाल के फैंस उनके दोस्तों को सोशल मीडिया पर गंभीर और आपत्तिजनक धमकियां दे रहे हैं.

siddharth bhardwaj the 50 eviction rajat dalal fans threat controversy
X
( Image Source:  Instagram: theaslisidharth )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 10 March 2026 8:32 AM

जियोहॉटस्टार पर चल रहा नया रियलिटी शो 'द 50' (The 50) अब अपने फिनाले के बहुत करीब पहुंच चुका है. इस शो में रोज-रोज इतना ज्यादा ड्रामा, झगड़े और ट्विस्ट हो रहे हैं कि दर्शक इसे देखते-देखते थक ही नहीं रहे. लेकिन अब शो में एक बड़ा बदलाव आया है- सिद्धार्थ भारद्वाज को शो से बाहर कर दिया गया है. सिद्धार्थ भारद्वाज कोई नए-नए चेहरे नहीं हैं. उन्होंने पहले MTV स्प्लिट्सविला जीता था और फिर 'बिग बॉस' 5 में हिस्सा लेकर वहां रनरअप भी बने थे. उस समय उन्हें काफी नाम और शोहरत मिली थी. लेकिन अब 'द 50' में उनका सफर खत्म हो गया है. शो से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ ने टेली टॉक इंडिया पर एक खास इंटरव्यू दिया.

इस इंटरव्यू में उन्होंने रजत दलाल के साथ हुए अपने वायरल झगड़े के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि रजत दलाल के फैन क्लब वाले उनके दोस्तों को बहुत गंदी-गंदी धमकियां भेज रहे हैं. इतनी बुरी बातें कि कुछ कमेंट्स में रेप जैसी धमकियां भी दी जा रही हैं. सिद्धार्थ ने कहा, 'कमेंट सेक्शन में उनके फैंस इतनी गंदी-गंदी बातें लिख रहे हैं कि मैं कैमरे के सामने भी नहीं दिखा सकता. एक-दो कमेंट नहीं, बल्कि 50 कमेंट्स ऐसे हैं. ऐसे लोगों को क्या कहूं? क्या यही उनके फैंस हैं? मैंने क्या गलती की? मैंने क्या कहा? अब तो मैं शो से बाहर हूं, आप जो चाहें कर लो.'

गंभीर धमकियां

उन्होंने ये भी बताया कि रजत दलाल के फैंस न सिर्फ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, बल्कि उनके दोस्तों तक को बहुत गंभीर धमकियां दे रहे हैं. इससे सिद्धार्थ काफी परेशान और गुस्से में नजर आए. इसके अलावा सिद्धार्थ ने अपने पिछले संघर्षों के बारे में भी बहुत कुछ बताया. उन्होंने कहा कि कोविड-19 की महामारी के समय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम बहुत कम हो गया था. पैसों की तंगी इतनी हो गई कि उन्हें भारत छोड़कर अमेरिका जाना पड़ा. वहां उन्होंने कई अलग-अलग नौकरियां कीं जैसे टैक्सी ड्राइवर बनकर गाड़ी चलाई और एक स्ट्रिप क्लब में बाउंसर का काम किया.

मुश्किल वक्त में ऐसे किया गुजारा

सिद्धार्थ ने बताया कि अमेरिका जाना उनका पुराना प्लान था. उन्होंने सालों पहले अपने दोस्तों जैसे निखिल चिनापा और रघु राम से इस बारे में बात की थी. लेकिन इंडस्ट्री में अच्छे कनेक्शन न होने और सही प्लान न बन पाने की वजह से ये प्लान पहले नहीं हो पाया. आखिरकार महामारी के दौरान ही उन्होंने ये कदम उठाया. उन्होंने ये भी कहा कि शुरुआती फेम और पॉपुलैरिटी के बावजूद लंबे समय तक अच्छी कमाई और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिली. इसलिए उन्हें मुश्किल वक्त में ऐसे काम करने पड़े.

अगला लेख