Begin typing your search...

The 50 में री-एंट्री से हिल गया गेम! निक्की ने खोले प्रिंस के राज़, अरबाज-शिव की लड़ाई से गरमाया घर का माहौल

दरअसल, गेम के बीच अचानक दो कंटेस्टेंट्स की वापसी ने पूरे घर का संतुलन बिगाड़ दिया है. इस री-एंट्री के बाद कई पुराने मुद्दे फिर सामने आते दिख रहे हैं और कुछ रिश्तों में टकराव भी बढ़ गया है.

arbaz patel
X
( Image Source:  x-@Arsalan_Boss211 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 9 March 2026 3:31 PM IST

रियलिटी शो The 50 में इस बार ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने पूरे गेम की डायरेक्शन ही बदल दी है. एक कंटेस्टेंट की धमाकेदार री-एंट्री के बाद घर के अंदर की पुरानी दोस्ती और दुश्मनी फिर से खुलकर सामने आने लगी है. खासकर निक्की ने प्रिंस से जुड़े कुछ ऐसे राज़ खोले हैं, जिनसे बाकी कंटेस्टेंट भी हैरान रह गए.

वहीं दूसरी ओर अरबाज और शिव के बीच हुई तीखी बहस ने घर का माहौल पूरी तरह गरमा दिया है. दोनों के बीच बढ़ता टकराव अब बड़े झगड़े में बदल गया है, जिससे साफ है कि आने वाले एपिसोड में गेम और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है.

किन दो कंटेस्टेंट की हुई वापसी?

इसी बीच दो कंटेस्टेंट्स की री-एंट्री ने घर का माहौल और भी गरमा दिया. घर में आते ही दिव्या ने प्रिंस नरूला को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की. वहीं निक्की ने भी दावा किया कि शिव और प्रिंस ने उनके बारे में कई गलत बातें कही हैं. इसके बाद जब शिव निक्की से बात करने पहुंचे तो बीच में अरबाज आ गए और देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए.

फैजू और रजत के बीच क्यों आई दूरी?

हालिया टास्क के दौरान फैजू और रजत के बीच भी मतभेद सामने आए. रजत को यह कहते सुना गया कि आखिर हर बार वही और लव ही डेंजर जोन में क्यों जाते हैं, जबकि अरबाज और फैजू बच जाते हैं. इतना ही नहीं, रजत ने प्रिंस से यह भी कहा था कि वह जिसे चाहें उसे नॉमिनेट कर सकते हैं. जब यह बात फैजू तक पहुंची तो दोनों के बीच मनमुटाव साफ दिखाई देने लगा.

वुमन्स डे स्पेशल टास्क ने बढ़ाई चुनौती

बीते एपिसोड में शो के “लायन” ने वुमन्स डे स्पेशल टास्क रखा. इस टास्क में महिला कंटेस्टेंट्स को घर के लड़कों में से किसी एक को चुनना था, जो उनके लिए टास्क पूरा करेगा. इस दौरान सभी मेल कंटेस्टेंट्स ने अपना पूरा दम लगाया. फैजू ने 50 बर्पीज़ करके सबको चौंका दिया, जबकि विकांत ने कच्चे अंडे पीकर टास्क जीत लिया. इस टास्क ने शो में मनोरंजन के साथ-साथ कॉम्पिटिशन भी बढ़ा दिया.

आगे क्या होगा?

घर में बढ़ते झगड़ों, बदलते गठजोड़ और नए टास्क के बीच The 50 का खेल और भी दिलचस्प होता जा रहा है. अब देखना यह होगा कि इन नए विवादों का असर आगे के नॉमिनेशन और गेम की रणनीति पर किस तरह पड़ता है.

अगला लेख