Begin typing your search...

The 50: शिवेत की जगह Shiny Doshi को आउट होने से किसने बचाया? लायन ने खुद खोला राज

रियलिटी शो The 50 में हालिया एपिसोड के बाद गेम पूरी तरह से बदलता हुआ नजर आ रहा है. प्रिंस नरूला की टीम से एक साथ चार कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर Shiny Doshi को आउट होने से किसने बचाया.

shiny doshi
X
( Image Source:  instagram-@shinydoshi15 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 7 March 2026 5:19 PM IST

रियलिटी शो The 50 इन दिनों लगातार ड्रामा और स्ट्रैटेजी के कारण चर्चा में बना हुआ है. हर एपिसोड के साथ गेम और भी दिलचस्प होता जा रहा है. हाल ही में शो में ऐसा ट्विस्ट देखने को मिला, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया. प्रिंस नरूला की टीम से एक साथ चार कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए, लेकिन इस पूरे सिलसिले के बीच सबसे ज्यादा जिक्र इस बात का हो रहा है कि आखिर शाइनी को वोट देकर किसने बचाया.

इस सवाल ने शो के अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल मचा दी है. हालांकि, इस बात का जवाब मिल चुका है और एक ऐसे कंटेस्टेंट ने शिवेत को धोखा दिया है, जो उनके करीबी कहे जाते थे. चलिए जानते हैं आखिर कौन है ये सदस्य?

किसने दिया शाइनी को वोट?

हाल ही में THE 50 से प्रिंस नरूला की टीम से एक साथ चार कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए थे. इनमें सैमी, दिव्या, शिवेत और डीनू शामिल हैं. जहां शाइनी और वंशज और शाइनी बच जाते हैं, जबकि प्रिंस की अलायंस ने तय कर लिया था कि वह शाइनी को नहीं बचाएंगे. जहां बीते एपिसोड में लायन ने उर्वशी को पहले राउंड की वोटिंग दिखाई. इसमें साफ नजर आया कि प्रिंस नरूला ने खुद शाइनी को वोट दिया था.

टास्क में फैजू और मनीषा की परफॉर्मेंस

इसी बीच शो में फैजू और मनीषा को एक खास टास्क भी दिया गया. इस टास्क के दौरान मनी पॉट से 10,000 रुपये कम हो गए, लेकिन दोनों कंटेस्टेंट्स ने इसे काफी समझदारी और रणनीति के साथ खेला.

इन दो कंटेस्टेंट की हुई दोबारा एंट्री

शो में एक और बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब दिग्विजय और श्रुतिका अर्जुन की दोबारा एंट्री हो गई. दोनों ने शो में एंट्री लेते ही टास्क में परफॉर्म किया, जिसमें सभी लोग कुछ खास नहीं खेल पाए. दोनों के लौटने के बाद गेम का समीकरण बदलता दिखाई दे रहा है. अब माना जा रहा है कि रजत की अलायंस और मजबूत हो सकती है. वहीं शो में रजत, लवकेश, फैजू और अरबाज को आगे की रणनीति बनाते हुए भी देखा गया, जिससे साफ है कि आने वाले एपिसोड में गेम और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है.

अगला लेख