Begin typing your search...

40 साल की उम्र में kangana Ranaut को मिला हमसफर! क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप रचा ली है सगाई?

बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि क्या 40 की उम्र में एक्ट्रेस ने चुपचाप सगाई कर ली है.

kangana ranaut
X
( Image Source:  instagram-@kanganaranaut )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 7 March 2026 6:36 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी फिल्मों, बयानों और स्टाइलिश लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अब उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में है. दरअसल सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि 40 साल की उम्र में एक्ट्रेस को उनका हमसफर मिल चुका है. यानी कंगना ने सगाई कर ली है.

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटो पोस्ट की, जिसके बाद उनकी सगाई की अटकलें लगाई जा रही है. क्योंकि फोटो में कंगना के हाथों में डामंड की रिंग नजर आई.

वायरल हुई कंगना की फोटो

हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें ट्रेडिशनल पटोला साड़ी पहने नजर आईं. इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने बड़े झुमके पहने थे और बिंदी और लाइट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है.

क्या है कंगना ने कर ली है सगाई?

इस फोटो में कंगना के बाएं हाथ की रिंग फिंगर में चमकती डायमंड रिंग साफ नजर आ रही थी. बस इसी रिंग ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को हवा दे दी. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. कुछ लोगों ने तो यह भी पूछना शुरू कर दिया कि आखिर वह खास शख्स कौन है जिसके साथ कंगना ने सगाई की है.

क्या है सगाई का सच?

दरअसल, आजकल कई सेलेब्रिटीज अपने लिए महंगे गहने या एक्सेसरीज़ खरीदते हैं और उन्हें पहनना पसंद करते हैं. इसे सेल्फ-गिफ्ट का ट्रेंड भी कहा जाता है. ऐसे में यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि कंगना रनौत की उंगली में दिख रही डायमंड रिंग किसी सगाई की निशानी है या सिर्फ उनके स्टाइल का हिस्सा. फिलहाल फैंस इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.

bollywood
अगला लेख