Team India के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर ऐसा था Axar Patel का रिएक्शन, SKY ने बता दी Dressing Room की बात
T20 World Cup 2026 के फाइनल से पहले कप्तान Suryakumar Yadav ने बताया कि Axar Patel को South Africa के खिलाफ मैच में रणनीति के तहत बाहर बैठाया गया था. हालांकि अक्षर इस वर्ल्ड कप में अच्छी फॉर्म में रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन पर खास नजर रहेगी.
सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल पर क्या कहा?
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. उसके पास लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका है. मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने उपकप्तान अक्षर पटेल पर बड़ा बयान दिया.
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम चयन से जुड़े कठिन फैसले वह और कोच साथ बैठकर लेते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि Axar Patel को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में बाहर बैठाने का फैसला आसान नहीं था. सूर्या ने कहा, “अक्षर उस फैसले से खुश नहीं थे. उन्हें खुश भी नहीं होना चाहिए था, लेकिन हमने उन्हें समझाया कि टीम के मैच-अप के हिसाब से यह फैसला लिया गया था.”
जिस मैच में नहीं खेले अक्षर, उसमें भारत जीता या हारा?
- जिस मैच में अक्षर पटेल नहीं खेले, उसमें से नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत को जीत, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
- यह हार सुपर-8 के पहले मैच में मिली. साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम महज 111 रन पर ही सिमट गई.
- अक्षर की जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया, लेकिन वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके.
- नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी वाशिंगटन को शामिल किया गया था, लेकिन उनकी बैटिंग नहीं आई. वहीं, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 4 ओवर में 36 रन दे दिए.
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुंदर ने 2 ओवर में 17 रन दिए. वहीं, बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 11 गेंद में 11 रन बनाए.
अक्षर पटेल के लिए कैसा रहा वर्ल्ड कप?
अक्षर पटेल के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद शानदार रहा. उन्होंने 6 मैच में 8 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए. इस दौरान 20 रन पर 2 विकेट उनका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा.




