Begin typing your search...

IND Vs ENG: 499 रन, 34 छक्के और 39 चौके! वानखेड़े स्टेडियम बना गेंदबाजों का 'कब्रगाह', रनों की सुनामी के बीच Dot Ball का पड़ा अकाल

मुंबई के Wankhede Stadium में India vs England सेमीफाइनल मुकाबले में रनों की ऐसी बरसात हुई कि गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. दोनों टीमों ने मिलकर 499 रन बनाए, जिसमें 34 छक्के और 39 चौके शामिल रहे.

sanju samson shivam dube and jacob bethell photo
X
संज सैमसन, शिवम दुबे और जैकब बेथेल
( Image Source:  BCCI/EnglandCricket )

India vs England Semi-final Match Wankhede Stadium Mumbai Records: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक ऐसा मैच खेला गया, जिसमें अंतिम ओवर तक फैंस की सांसें अटकी रहीं. मैच कौन जीतेगा, यह अंतिम ओवर तक कह पाना मुश्किल लग रहा था. आखिरकार, जसप्रीत बुमराह की कसी गेंदबाजी की बदौलत भारत ने 7 रन से इंग्लैंड को हराकर अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले का टिकट कटाया. इस मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश हुई. गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई तो रनो की सुनामी देखने को मिली.

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में कुल 499 रन बने. इस दौरान 34 छक्के और 39 चौके लगे. केवल बाउंड्रीज के सहारे 360 रन बने. वहीं, केवल 56 डॉट बॉल देखने को मिली.

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में बने रिकॉर्ड्स

  • भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए. इस दौरान 19 छक्के और 18 चौके लगे. बाउंड्रीज के सहारे 186 रन आए. इस दौरान केवल 28 डॉट बॉल देखने को मिली.
  • इंग्लैंड ने भी 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और 21 चौके शामिल रहे. केवल बाउंड्रीज के सहारे 174 रन बने. इस दौरान केवल 28 डॉट बॉल फेंकी गई.
  • जैकब बेथेल ने टी-20 वर्ल्ड कप के नॉक आउट मैच में सबसे बड़ी पारी (105 रन) खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्हें फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने कोलकाता में खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे.
  • इंग्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्डकप में शतक जड़ने वाले जैकब बेथेल चौथे बल्लेबाज बने. उनसे पहले एलेक्स हेल्स ने नाबाद 116, जोस बटलर ने नाबाद 101 और हैरी ब्रूक ने 100 रन की पारी खेली थी.
  • भारत ऐसी तीसरी टीम बनी है, जो लगातार दूसरे टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले पाकिस्तान ने 2007 और 2008, वहीं श्रीलंका ने 2012 और 2014 में फाइनल में एंट्री की थी.
  • भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में कुल 73 बाउंड्रीज लगी, जो किसी टी-20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे अधिक है. इससे पहले 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मैच में 61 बाउंड्रीज लगी थी.
  • भारत ने चौथी बार फाइनल में एंट्री की है, जो किसी भी टीम से सबसे ज्यादा है.
  • भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में 34 छक्के लगे, जो किसी भी टी-20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा हैं. इसके पहले, वानखेड़े में इसी विश्व कप में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 31 छक्के जड़े थे.
  • इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स टी-20 वर्ल्ड कप के किसी भी एडिशन में नंबर 6 या उससे नीचे बैटिंग कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने कुल 226 रन बनाए. इससे पहले यह रिकॉर्ड मिस्बाह उल हक के नाम था, जिन्होंने 2007 में 218 रन बनाए थे.
  • भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में बने 499 रन टी-20 इंटरनेशनल का किसी भी मैच में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. इसके पहले 2023 में सेंचुरियन में खेल गए दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैच में 517 रन बने थे.

वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में बने थे 401 रन

सुपर-8 में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में भी जमकर चौके-छक्के देखने को मिले थे. वेस्टइंडीज की पारी के दौरान 19 छक्के और 16 चौके लगे थे. शिमरन हेटमायर ने 34 गेंद में 85, रोवमैन पावेल ने 35 गेंद में 59 और शेरफेन रदरफोर्ड ने महज 13 गेंद में 31 रन बनाए थे. वहीं जिम्बाब्बे की पारी के दौरान कुल 12 छक्के और 10 चौके लगे थे. ब्रैड इवांस ने महज 21 गेंद में 43 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम महज 147 रन पर सिमट गई और उसे 107 रन से हार का मुंह देखना पड़ा.

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच और उनके परिणाम

  • 7 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए, जिसके जवाब में यूएसए की टीम 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी. भारत को 29 रन से जीत मिली.
  • 8 फरवरी को इंग्लैंड और नेपाल के बीच मैच खेला गया. इसमें इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए, जिसके जवाब में नेपाल की टीम 6 विकेट पर 180 रन ही बना सकी. इंग्लैंड को महज 4 रन से जीत मिली.
  • 11 फरवरी को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच मैच खेला गया. वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान प 196 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज ने यह मैच 30 रन से अपने नाम किया.
  • 12 फरवरी को नेपाल और इटली के बीच मैच खेला गया. नेपाल की टीम 123 रन पर सिमट गई. जवाब में इटली ने बिना कोई विकेट गंवाए 12.4 ओवर में 124 रन बनाकर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
  • 15 फरवरी को नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया. नेपाल ने 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया.
  • 17 फरवरी को स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच मैच खेला गया. स्कॉटलैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए, जिसे नेपाल ने 19.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर हासिल कर लिया. स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
  • 23 फरवरी को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला गया. वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 17.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गई.
  • 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला गया. भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी और मुकाबला 7 रन से हार गई.

अभिषेक शर्मा ने भी मचाई थी बड़ी तबाही

अभिषेक शर्मा ने 2 फरवरी 2025 को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ महज 54 गेंद में 135 रन बना डाले, जिसमें 7 चौके और 13 छक्के शामिल रहे. उनकी इस पारी की बदौलत ने भारत ने 9 विकेट पर 247 रन का बड़ा स्कोर बनाया. इंग्लैंड को 150 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा.

क्रिकेट न्‍यूजटी-20 वर्ल्‍ड कप
अगला लेख