Begin typing your search...

IND Vs ENG: सुमिताचार्य की T20 WC 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणी हुई गलत, इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

India ने England को Wankhede Stadium में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 7 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली. इस जीत के साथ ज्योतिषाचार्य Sumitacharya की वह भविष्यवाणी भी गलत साबित हो गई जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत फाइनल तक नहीं पहुंचेगा।

IND Vs ENG: सुमिताचार्य की T20 WC 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणी हुई गलत, इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
X
( Image Source:  BCCI/statemirror )

India vs England Semi-Final, Astrologer Sumitacharya’s Prediction Proven Wrong: मुंबई के Wankhede Stadium में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री की. भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 253 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी. इस जीत के लिए साथ एक बड़ी भविष्यवाणी झूठी हो गई.

दरअसल, स्टेट मिरर हिंदी के साथ एक पॉडकास्ट में एस्ट्रोलॉजर सुमिताचार्य ने कहा था कि भारत इस बार फाइनल में नहीं पहुंचेगा. टी-20 वर्ल्ड कप के अंतिम दौर में उसका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहेगा. हालांकि, अब फाइनल में पहुंचकर टीम इंडिया ने उनकी भविष्यवाणी झूठी साबित कर दी.

सुमिताचार्य ने क्या कहा?

  • ज्योतिषाचार्य Sumitacharya ने टीम इंडिया के टूर्नामेंट अभियान को लेकर बड़ा दावा किया था. उनका कहना था कि टीम इंडिया भले ही शानदार खेल दिखा रही हो, लेकिन उसका टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है.
  • सुमिताचार्य ने यह भी कहा कि भारत की पाकिस्तान पर जीत पहले से तय थी और उन्होंने इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी.
  • हालांकि, अगर जसप्रीत बुमराह ने शानदार बॉलिंग न की होती तो सुमिताचार्य की भविष्यवाणी सही साबित हो सकती थी, क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बैथेल ने तूफानी सेंचुरी लगाई. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों खासकर वरुण चक्रवर्ती की जमकर कुटाई की.

कैसा रहा IND Vs ENG Match?

  • भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 42 गेंद में 89 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल हैं. उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
  • ईशान किशन ने 39, शिवम दुबे ने 43, सूर्यकुमार यादव ने 11, हार्दिक पांड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन बनाए.
  • इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद और विल जैक्स ने 2-2, जबकि जोफ्रा आर्चर को 1 विकेट मिला.
  • इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने 48 गेंद में 105 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल हैं. वहीं, फिल साल्ट ने 5, जोस बटलर ने 25, हैरी ब्रूक ने 7, टॉम बेंटन ने 17, विल जैक्स ने 35 और सैम करन ने 18 रन बनाए. जोफ्रा आर्चर 19 और जेमी ओवरटन 2 रन बनाकर नाबाद रहे.
  • भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 2, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला.
  • वरुण काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 64 रन दिए.

भारत को इकलौती हार किसके खिलाफ मिली?

भारत को इकलौती हार अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली थी, जब टीम महज 111 रन पर सिमट गई. हालांकि, इससे बाद 1 मार्च को खेले गए सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. उस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 199 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था. इस मैच में Sanju Samson ने शानदार नाबाद 97 रन की पारी खेली थी.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख