Begin typing your search...

पहले सीरियल ने बनाया सुपरस्टार, फिर सालों तक नहीं मिला काम, टीवी के ये एक्ट्रेस आज हैं करोड़ों की मालकिन

टीवी इंडस्ट्री में कई कलाकार आते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो एक ही शो से रातों-रात स्टार बन जाते हैं. ऐसी ही एक कहानी है एक जानी-मानी एक्ट्रेस की, जो पहले ही सीरियल से फेमस हो गई, लेकिन फिर उन्हें कई सालों तक काम नहीं मिला.

ankita lokhande
X
( Image Source:  instagram-@lokhandeankita )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Published on: 5 March 2026 9:40 PM

कभी एक ऐसा दौर था जब टीवी की इस एक्ट्रेस का नाम हर घर में लिया जाता था. एक ही सीरियल ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया और लोग उनके किरदार से खुद को जोड़ने लगे. लेकिन शो खत्म होते ही उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि लंबे समय तक उन्हें काम के लिए इंतजार करना पड़ा.

समय बीतता गया और वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूर होती चली गईं. हालांकि, किस्मत ने एक बार फिर करवट ली और आज वही एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन बनकर शानदार जिंदगी जी रही हैं. चलिए जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस.

कौन है ये एक्ट्रेस?

हम बात कर रहे हैं अंकिता लोखंडे की. टीवी जगत की सुपरस्टार एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में रियलिटी शो “भारत के बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज” से की थी. इस शो के जरिए उन्होंने पहली बार टीवी पर कदम रखा. हालांकि उस समय उन्हें बड़ी पहचान नहीं मिली, लेकिन यही प्लेटफॉर्म उनके लिए आगे के रास्ते खोलने वाला साबित हुआ.

‘पवित्र रिश्ता’ ने बनाया सुपरस्टार

साल 2009 में आए टीवी शो “पवित्र रिश्ता” ने अंकिता की किस्मत बदल दी. इस शो में उन्होंने अर्चना का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया. शो में उनके साथ लेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे. ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ दोनों के अफेयर की खबरें भी काफी सुर्खियों में रहीं.

6 साल तक नहीं मिला काम

सुशांत से अलग होने के बाद अंकिता कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूर हो गईं. साल 2013 में “एक थी नायिका” के बाद लंबे समय तक वह किसी टीवी शो में दिखाई नहीं दीं. लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिल रहा था.

फिल्मों के जरिए की वापसी

कई सालों के ब्रेक के बाद अंकिता ने बॉलीवुड फिल्म “मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी” में कंगना रनौत के साथ सपोर्टिंग रोल निभाया. इसके बाद वह फिर से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हो गईं और लगातार प्रोजेक्ट्स में नजर आने लगीं.

अंकिता लोखंडे की नेटवर्थ कितनी है?

शादी के बाद अंकिता कई रियलिटी शोज़ में नजर आईं. उन्होंने पति विकी जैन के साथ “स्मार्ट जोड़ी” में हिस्सा लिया और यह शो जीत भी लिया. बाद में वह “Bigg Boss 17” में भी बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दीं, जहां उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बहसें और विवाद भी सामने आए. आज अंकिता लोखंडे लगभग 25 करोड़ रुपये की मालकिन हैं.


bollywood
अगला लेख