Begin typing your search...

पैप्स के सामने Avika Gor को आई उल्टी, क्या प्रेग्नेंट हैं ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस?

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Avika Gor के बारे में कहा जा रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं. दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैप्स के सामने उल्टी करती दिख रही हैं.

avika gor
X
( Image Source:  x-@Warlock_Aditya )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 5 March 2026 12:24 PM IST

पिछले कुछ समय से टीवी एक्ट्रेस अविका गौर को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही थी कि वह प्रेग्नेंट हैं. हालांकि उस वक्त एक्ट्रेस ने इन खबरों को साफ तौर पर नकार दिया था. उन्होंने कहा था कि सही समय आने पर वह खुद अपने फैंस के साथ दूसरी खुशखबरी शेयर करेंगी. लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर इन अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है.

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अविका गौर अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ नजर आ रही हैं, जहां अचानक से एक्ट्रेस को उल्टी आ जाती है, जिसके बाद लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं.

क्या प्रेग्नेंट हैं अविका गौर?

वायरल क्लिप में अविका और मिलिंद पैपराजी के सामने खड़े होकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं. शुरुआत में दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक करवा रहे होते हैं. लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद अविका अचानक अनकंफर्टेबल हो जाती हैं. इसके बाद वह तुरंत पास की दीवार के पीछे चली जाती हैं और वहां जाकर उल्टी करने लगती हैं. इस दौरान मिलिंद चंदवानी पैपराजी से फोटो और वीडियो न लेने की गुजारिश करते नजर आते हैं. यही पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सोशल मीडिया रिएक्शन

इस वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा कि “बालिका वधू फेम अविका गौर पैप्स के सामने उल्टी करती दिखीं, क्या वह प्रेग्नेंट हैं?” इसके बाद से लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे नॉर्मल कंडीशन बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो स्टेज किया हुआ भी हो सकता है. एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि “ओवरएक्टिंग देखकर मुझे ही उल्टी आ गई.” वहीं दूसरे ने दावा किया कि वीडियो के बैकग्राउंड में कैमरा सेटअप और ट्राइपॉड दिख रहा है, जिससे यह किसी शूट या प्रमोशनल स्टंट जैसा लग रहा है.

कैसी शुरू हुई प्रेग्नेंसी की अफवाह?

दरअसल, कुछ समय पहले अविका और मिलिंद ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने साल 2025 की यादों और जिंदगी में आने वाले नए बदलावों के बारे में बात की थी. वीडियो में अविका ने कहा था कि उनकी जिंदगी में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है. यही वजह है कि अब वायरल वीडियो के बाद फैंस एक बार फिर कयास लगाने लगे हैं कि कहीं यह बदलाव उनके पैरेंट बनने से तो जुड़ा नहीं है. हालांकि अभी तक इस मामले में कपल की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

bollywood
अगला लेख