Begin typing your search...

Assam में NDA का चुनावी प्लान सेट! सीटों पर सहमति, कांग्रेस के 3 विधायक भी BJP में शामिल

असम में चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है और अब अंतिम मुहर केंद्रीय संसदीय बोर्ड लगाएगा. इसी बीच कांग्रेस के तीन निलंबित विधायकों के बीजेपी में शामिल होने से राज्य की राजनीति और ज्यादा गर्म हो गई है.

Assam NDA seat distribution finalise 3 congress mla joined bjp
X
( Image Source:  X-@himantabiswa )

Assam News: असम में आगामी चुनावों को लेकर एनडीए के भीतर सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी हो गई है. भारतीय जनता पार्टी की राज्य यूनिट ने इसकी जानकारी दी है. हालांकि सीटों के अंतिम बंटवारे की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है.

बुधवार रात मीडिया से बातचीत में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि एनडीए के प्रमुख सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत पूरी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि असम गण परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और राभा हसोंग जौथा संग्राम समिति के साथ चर्चा के बाद सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है.

कब होगा सीट बंटवारे का ऐलान

सरमा ने कहा कि एनडीए के भीतर सीटों को लेकर सभी बातचीत पूरी हो चुकी है. अब इस प्रस्ताव को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सामने मंजूरी के लिए रखा जाएगा. बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा की जाएगी, जिसमें दो से चार दिन लग सकते हैं.

किन कांग्रेस के विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन?

इस बीच असम की राजनीति में एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है. कांग्रेस के तीन निलंबित विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंता दास और सशिकांत दास भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.

हिमंत बिस्वा सरमा ने इन नेताओं के बारे में क्या कहा?

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह भाजपा के लिए बड़ा दिन है. उनका कहना था कि इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने से राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी.

सरमा ने कहा कि यह कदम इस बात का संकेत है कि असम में भाजपा के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार के कामकाज पर लोगों का भरोसा बढ़ा है. अब सभी की नजर एनडीए के सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा पर टिकी है, जिससे असम में गठबंधन की चुनावी रणनीति की तस्वीर साफ हो सकेगी.

असम न्‍यूजहिमंत बिस्वा सरमा
अगला लेख