Begin typing your search...

Iran-US-Israel War: तेहरान से तेल अवीव तक जंग का तांडव! 1000 से ज्यादा मौतें, समुद्र में डूबा युद्धपोत, जानें टॉप 10 अपडेट्स

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच टकराव लगातार खतरनाक होता जा रहा है. मिसाइल हमलों, नौसैनिक कार्रवाई और क्षेत्रीय तनाव के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. आइए जानते हैं इस बढ़ते युद्ध संकट से जुड़े टॉप 10 बड़े अपडेट्स.

Iran-US-Israel war updates more than 1000 killed know more detail about it
X

US-Iran-Israel War Update: मध्य पूर्व में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी टकराव तेजी से बड़ा संकट बनता जा रहा है. मिसाइल हमलों, नौसैनिक कार्रवाई और क्षेत्रीय तनाव के चलते हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं. ईरान ने इज़राइल पर ताजा मिसाइलें दागी हैं, जबकि इज़राइल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं. इसी बीच अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत को डुबोने की खबर ने समुद्र में भी टकराव को बढ़ा दिया है.

इस संघर्ष में अब तक भारी जनहानि की खबरें सामने आई हैं. रिपोर्टों के अनुसार ईरान में 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लेबनान और इज़राइल में भी कई लोगों के मारे जाने की जानकारी है. आइये जानते हैं मिडिल ईस्ट वॉर के टॉप 10 अपडेट्स

US-Iran-Israel War Top Updates

  1. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में आयतुल्लाह अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को रखने की तैयारी की जा रही है. यहां तीन दिन तक चलने वाला विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा. यह परिसर आमतौर पर बड़े धार्मिक और सरकारी आयोजनों के लिए इस्तेमाल होता है.
  2. दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास शहर से भी बड़े धमाकों की खबर आई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक ये विस्फोट बंदर-ए बहोनार इलाके के पास हुए, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के पहले नौसैनिक क्षेत्र के भीतर आता है. यह इलाका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के करीब स्थित है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम समुद्री मार्ग माना जाता है.
  3. ईरान ने यह भी कहा है कि उसने इराकी कुर्दिस्तान में कुर्द बलों के मुख्यालय को निशाना बनाया है. ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार यह कार्रवाई ईरान और इराक के कुर्द इलाकों में हुए हमलों के बाद की गई.
  4. उधर कुर्दों ने ईरान-ईराक बोर्ड पर जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं. ये घटनाक्रम उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें ट्रंप की कुर्द लीडर से बात होने को रिपोर्ट किया गया था.
  5. इज़राइली सेना और ईरानी मीडिया दोनों ने गुरुवार सुबह ईरान से मिसाइलों की नई खेप दागे जाने की पुष्टि की. इसके बाद तेल अवीव समेत कई इलाकों में रेड अलर्ट सायरन बजने लगे. हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. इज़राइली रक्षा बलों का कहना है कि उनकी रक्षा प्रणाली मिसाइलों को रोकने के लिए सक्रिय थी और बाद में लोगों को सुरक्षित ठिकानों से बाहर आने की अनुमति दे दी गई.
  6. उधर कुवैत के तट के पास खड़े एक तेल टैंकर में भी जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद फारस की खाड़ी में तेल फैलने की खबर आई है. ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूकेएमटीओ ने बताया कि यह घटना मुबारक अल-कबीर इलाके के पास हुई.
  7. इस बीच पेंटागन ने रविवार को कुवैत में हुए ड्रोन हमले में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों में से आखिरी दो के नाम भी जारी किए हैं. इनमें कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो के चीफ वारंट ऑफिसर रॉबर्ट मार्जन और आयोवा के इंडियानोला के मेजर जेफ्री ओ’ब्रायन शामिल हैं.
  8. तनाव के बीच कतर की राजधानी दोहा में अमेरिकी दूतावास के आसपास रहने वाले लोगों को एहतियातन हटाया जाने लगा है. कतर प्रशासन ने इसे अस्थायी सुरक्षा कदम बताया है, क्योंकि पूरे क्षेत्र में युद्ध के फैलने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है.
  9. न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी के जरिए एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिए जाने के बाद कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई. डूबा हुआ युद्धपोत आईआरआईएस डेना था, जो कुछ ही हफ्ते पहले भारत में हुए एक नौसैनिक अभ्यास में भी शामिल हुआ था.
  10. अमेरिकी सीनेट ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें राष्ट्रपति Donald Trump की ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने की शक्तियों को सीमित करने की बात कही गई थी. इस प्रस्ताव के अनुसार ट्रंप को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखने के लिए पहले कांग्रेस की मंजूरी लेनी पड़ती.
ईरान इजरायल युद्धवर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख