Begin typing your search...

The 50: Rajat Dalal के दांव से एक साथ घर से बाहर हुए ये 4 कंटेस्टेंट, डॉट ने खेला ऐसा गेम के प्रिंस की टीम के उड़े तोते

The 50 शो में ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं. जहां रजत दलाल ने रचित का बदला लेने के लिए मोनालिसा को शो से बाहर किया और अब फैज, अदनान के आउट होने के बाद ऐसा दांव खेला कि प्रिंस की अलायंस से 4 स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी आउट हो गए.

divya agarwal
X
( Image Source:  x-@ssirch0udhaary )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 5 March 2026 9:17 AM IST

The 50 शो में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे देख ऑडियंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है और हालिया एपिसोड के बाद शो में प्रिंस नरूला की अलायंस को 440 वोल्ट का झटका लगा है. दरअसल काफी समय से रजत की टीम के लोग शो से इविक्ट हो रहे थे, लेकिन अब वक्त, हालात और जज्बात सब कुछ बदल गया है.

बीते एपिसोड में हुए टास्क और लवकेश और रजत को मिली पावर के बाद गेम पूरी तरह से पलट चुका है. इस बार शो से 1 या 2 नहीं बल्कि 4 कंटेस्टेंट्स आउट हुए हैं. ये सभी प्रिंस की अलायंस के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स थे.

कौन-कौन हुआ शो से आउट?

हाल ही में गोली से खुद को बचाने वाले टास्क में दिव्या, वशंज, शिवेत, सपना, शाइनी, सैमी डेंजर जोन में होते हैं. जहां रजत अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल कर सपना चौधरी को बचा लेते हैं. वहीं, लवकेश डीनू को डेंजर जोन में भेज देते हैं. पहली बार घरवालों की वोटिंग में कोई डिसीजन नहीं निकलता है. इसलिए वोटिंग का टास्क दोबारा होता है, जिसके बाद फिर से कंटेस्टेंट्स किसी नतीजे पर नहीं पहुंचते हैं और सिर्फ शाइनी और वंशज सेफ हो जाते हैं बाकि बचे 4 खिलाड़ी यानी सैमी,दिव्या, शिवेत और डीनू का सफर यहीं खत्म हो जाता है.

क्या डॉट ने पलटा गेम?

वोटिंग के दौरान आखिरी मौके पर रजत की टीम ने पूरी तरह से हेरफेर की है. रजत ने दो कंटेस्टेंट्स को निकालने का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में गेम ऐसा पलटा की प्रिंस की टीम के 4 सदस्य शो से बाहर हो गए. हालांकि, इस दौरान सभी को डॉट यानी उर्वशी ढोलकिया पर शक हुआ, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा कि उन्होंने शिवेत को वोट दिया है. हालांकि, घर में उर्वशी के अलावा कोई दूसरा भी है, जो डॉट बन गया है.

प्रिंस पर भड़के शिवेत

शिवेत जब शो से बाहर हुए तो उन्होंने किसी से भी बात नहीं की. इतना ही नहीं, उन्हें प्रिंस ने भी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. शिवेत बेहद गुस्से में थे और उनका यह नाराजगी जायज भी थी, क्योंकि सभी को बचाने के चक्कर में प्रिंस की टीम से स्ट्रॉन्ग प्लेयर आउट हो गए.

अगला लेख