मरने से पहले! बिग बॉस 17 फेम Anurag Dobhal का परिवार पर टॉर्चर करने का आरोप, रोते हुए कहा- यह मेरा आखिरी व्लॉग है
Bigg Boss 17 के कंटेस्टेंट और मशहूर मोटोव्लॉगर अनुराग डोभाल का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने दावा किया कि इंटरकास्ट शादी की वजह से परिवार ने उनकी पत्नी को स्वीकार नहीं किया और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.
'बिग बॉस' 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) इन दिनों मुश्किल हालत का सामना कर रहे है. उत्तराखंड में यूट्यूबर UK07 Rider और बाबू भैया के नाम से मशहूर अनुराग का दावा है कि उनके परिवार वाले उनकी बीवी को नहीं अपना रहा जिनसे हाल-फिलहाल में शादी की थी. उनका दावा है कि उनका परिवार प्यार से ज्यादा जाती को ऊपर रख रहा है.
एक यूजर ने अनुराग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'उसकी हालत बेहद खराब है, वह सचमुच अवसादग्रस्त है, उसकी पॉस्चर तो देखो. उसने अपने परिवार के लिए बहुत कुछ किया. उसने कड़ी मेहनत की, यूट्यूब से खूब पैसा कमाया. उसने अपना सारा पैसा परिवार को सौंप दिया. इसके बदले में उसके माता-पिता ने इंटरकास्ट मैरिज करने मात्र के लिए उसे प्रताड़ित किया.'
क्यों रो रहे है अनुराग डोभाल?
अनुराग वीडियो में कहते है, 'मुझसे हाथ जुड़वाए गए मुझसे पैर पकड़ाए गए. मेरे सारी रिकॉर्डिंग, सारी चीजें मैं अपलोड करना चाहता हूँ, ताकि एटलीस ये नाओ कि अनुराग मरने से पहले कुछ भी झूठ बोल करके चला गया. मैं व्लॉग में रोना नहीं चाहता पर सॉरी मैं टूट गया हू. मुझसे अब इतना नहीं झेला जा रहा है.' अनुराग रोते रहे और आगे कहा, 'मेरी शादी में मुझसे सॉरी बुलवाया गया मेरी बेज्ज़त किया गया, मुझसे कहा गया कि जब मैं माफी मांगूगा तब सब लोग शादी में आएंगे लेकिन फिर भी मेरे माता-पिता इस शादी में नहीं आए मेरी पत्नी को अपनाया नहीं गया आज तक उसे अलग कमरे में रखा जाता है. यहां तक कि मेरा एक दोस्त है अर्पित उसने तक कहा सॉरी कहोगे तब शादी में आएंगे एक बार भी नहीं सोचा कि मैं उसे भाई जैसा मानता हूं.' अनुराग का कहना है कि शादी में उन्होंने अकेले रस्में तक की. मुझे पता है कि वह सिर्फ मुझे टॉर्चर करना चाहते है. '
मौत का जिम्मेदार परिवार
सिर्फ इतना ही नहीं अनुराग ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी रितिका भी उनका साथ छोड़ चुकी हैं. वीडियो में उन्होंने कहा, 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, भाई कलाम और श्रेया. मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है. मैं बहुत अवसाद में हूं मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस भावना को कैसे दूर करूं. इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मैं बस सोना चाहता हूं 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, मेरा दिमाग एकदम खत्म हो गया है.' उन्होंने वीडियो में सबूत भी इकट्ठा किए और आरोप लगाया कि उनके भाई कलाम ने सोशल मीडिया पर उन्हें बेनकाब करने की धमकी देकर उनकी संपत्ति और कुत्तों समेत सब कुछ छीन लिया.'
फैंस और यूजर्स का रिएक्शन
अब कई सारे फैंस उनके सपोर्ट में आए है. एक यूजर का कहना है 7 महीने बाद अनुराग का यह पहला वीडियो है. ऐसे समय में हमें उनकी मदद करनी चाहिए.' कुछ लोगों ने कहा है कि अगर परिवार इतना ही खिलाफ था तो यह शादी ही न होने देते अब जब हो गई है तो इतना ड्रामा क्यों अनुराग ने परिवार के लिए क्या कुछ नहीं किया.' कुछ लोगों ने कहा, 'भाई टूटने की जरूरत नहीं है स्ट्रांग रहो.'
कौन है अनुराग डोभाल?
अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से ज्यादा जाना जाता है, एक बहुत लोकप्रिय भारतीय मोटोव्लॉगर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वे उत्तराखंड के देहरादून से ताल्लुक रखते हैं और बाइक व्लॉगिंग, ट्रैवल, लाइफस्टाइल और एडवेंचर कंटेंट के लिए मशहूर हुए. उनका यूट्यूब चैनल दुनिया के सबसे बड़े मोटो व्लॉगर्स में से एक माना जाता है. जहां उनके 7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वे Bigg Boss 17 (2023-2024) के कंटेस्टेंट भी रहे, जहां उन्हें 'बाबू भैया' के नाम से काफी पसंद किया गया. उनकी मेहनत से वे एक छोटे शहर के लड़के से करोड़ों की नेटवर्थ वाले इन्फ्लुएंसर बने. वे लग्जरी बाइक्स, कारों और ट्रैवल व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं. अनुराग डोभाल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से शादी की है. 5 मार्च 2025 को एक ग्रैंड एंगेजमेंट सेरेमनी हुई. 30 अप्रैल 2025 को देहरादून एक ग्रैंड और इंटीमेट वेडिंग में सात फेरे लिए.




