पत्नी संगीता से तलाक अनाउंसमेंट के बाद Trisha Krishnan संग रिसेप्शन में पहुंचे Thalapathy Vijay
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय और एक्ट्रेस तृष्णा कृषणन हाल ही में चेन्नई में एक शादी रिसेप्शन में साथ दिखाई दिए. दोनों का एक छोटा वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं.
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay), जो अब तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख भी हैं, हाल ही में चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में नजर आए. उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishanan) भी थीं. जिनका एक छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. लोग इस वीडियो को बहुत शेयर कर रहे हैं और फैंस के बीच खूब चर्चा चल रही है. यह रिसेप्शन कलपथी सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी का था. कलपथी परिवार तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बहुत जाना-माना है. वे फिल्में बनाते हैं, वितरित करते हैं और कई सालों से बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करते आए हैं. इसलिए इस शादी में फिल्म जगत के ढेर सारे बड़े-बड़े लोग आए थे.
पूरी महफिल सितारों से भरी हुई थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय क्रीम और गोल्डन कलर के खूबसूरत पारंपरिक कपड़ों में कार से उतरे. उनके हाथ में फूलों का सुंदर गुलदस्ता था. वे मुस्कुराते हुए सभी मेहमानों को नमस्ते कर रहे थे और सबका अभिवादन कर रहे थे. ठीक उनके पीछे तृषा चल रही थीं. वे एक क्लासिक और बहुत ही एलिगेंट साड़ी पहने हुए थीं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रही थीं. शाम के इस खास मौके पर दोनों की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींच लिया. खासतौर से उस वक्त जब संगीता से तलाक की अनाउंसमेंट के बाद विजय का नाम तृषा से जुड़ रहा है.
क्या सच में है विजय-तृषा का रिश्ता?
विजय और तृषा का साथ में आना इसलिए भी ज्यादा सुर्खियों में रहा क्योंकि दोनों ने पहले कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं. सालों से वे एक-दूसरे के साथ काम करते आए हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस की संख्या बहुत बड़ी है. इस रिसेप्शन में उनकी छोटी-सी मुलाकात और साथ में आने-जाने से फैंस को फिर से अपनी पसंदीदा जोड़ी साथ में देखने का मौका मिला. कई लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'हमारी फेवरेट जोड़ी फिर से एक साथ.'
फैंस का रिएक्शन
लेकिन अब तलाक के बाद कई लोगों ने तृषा को होमब्रेकर बताया था क्योंकि विजय की पत्नी का दावा है कि सुपरस्टार का किसी एक्ट्रेस से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है. संगीता खुद उनकी चैट्स को रंगे हाथ पकड़ चुकी है और उस समय विजय ने वादा किया था कि वह उस एक्ट्रेस से अपने रिश्ते को खत्म कर देंगे लेकिन अब तलाक की अनाउंसमेंट के बाद लगता है कि विजय अपनी शादीशुदा लाइफ में कुछ ठीक नहीं कर पाए. अब तृषा और विजय को यूं साथ रिसेप्शन में देखकर कहा जा रहा है कि क्या सच में तृषा और विजय के बीच कुछ चल रहा है?.




